'Brock Lesnar असली मर्द नहीं हैं', 28 साल के WWE रेसलर ने शर्मनाक बयान से मचाया हड़कंप!

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. ओबा फेमी ने भी डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर मैच जीता. इसके बाद उन्होंने ब्रॉक लैसनर को धमकी दी. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: आप सभी जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर की WWE में युवा स्टार ओबा फेमी के साथ राइवलरी चल रही है. दोनों के बीच मुकाबले भी हो चुके हैं. बहुत जल्द इनके बीच तीसरा मैच भी होने वाला है. फेमी को पुश दिया गया है. खैर फेमी धीरे-धीर मेन रोस्टर में अपना दबदबा कायम कर रहे हैं. उन्हें हरा पाना काफी मुश्किल हो रहा है. वो लगातार द बीस्ट को भी चेतावनी दे रहे हैं. लैसनर को लेकर अभी तक काफी बुरे शब्दों का इस्तेमाल वो कर चुके हैं. इस बार भी रेड ब्रांड के एपिसोड में उन्हें कड़ी धमकी दी है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

ओबा फेमी ने जीता बड़ा मैच

ओबा फेमी ने जीता बड़ा मैच2 / 6

WWE Raw के मेन इवेंट में ओबा फेमी और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच हुआ. मिस्टीरियो ने चीटिंग की कोशिश भी की, लेकिन वो फेमी का कुछ भी नहीं बिगाड़ पाए. फेमी ने उन्हें आसानी से हराकर फाइनल में एंट्री की. फेमी ने जेडी मैकडॉना को भी खूब धोया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी की धमकी

ओबा फेमी की धमकी3 / 6

मैच के बाद ओबा फेमी ने लैसनर को लेकर कहा, “मैं सरप्राइज हूं कि आज लैसनर यहां पर नहीं हैं. मैं पहले लैसनर को मर्द मानता था, लेकिन अब मुझे शक है. क्या वो मर्द भी हैं या नहीं. लैसनर असली मर्द नहीं हैं. क्या द बीस्ट हमेशा मुझसे बचते रहेंगे. मुझे अब फ्यूचर में किंग ऑफ द रिंग के तौर पर याद किया जाएगा". (Photo: WWE.com)

दोनों के बीच हो चुके हैं मुकाबले

दोनों के बीच हो चुके हैं मुकाबले4 / 6

ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं. रेसलमेनिया 42 में लैसनर को करारी हार का सामना करना पड़ा था. वहीं हाल ही में हुए क्लैश इन इटली में फेमी को हार मिली थी. दोनों अब 1-1 की बराबरी पर आ चुके हैं. इनके बीच तीसरा मैच होना पक्का है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

क्या नाइट ऑफ चैंपियंस में आएंगे लैसनर?

क्या नाइट ऑफ चैंपियंस में आएंगे लैसनर?5 / 6

27 जून को होने वाले नाइट ऑफ चैंपियंस में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल होने वाला है. ओबा फेमी फाइनल में पहुंच चुके हैं. लैसनर वहां पर आकर फेमी का काम खराब कर सकते हैं. उनकी वजह से फेमी को किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)

क्या समरस्लैम में होगा अंतिम मैच?

क्या समरस्लैम में होगा अंतिम मैच?6 / 6

सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच तीसरा मैच कब होगा. ऐसा लगता है कि कंपनी इसे समरस्लैम 2026 में कराने के बारे में सोच रही है. इस इवेंट का आयोजन 1 और 2 अगस्त को लैसनर के ही होमटाउन में होने वाला है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन