WWE दिग्गज Vince McMahon के दोस्त के निधन से रेसलिंग वर्ल्ड में फैला सन्नाटा, King of the Ring टूर्नामेंट के रहे थे जन्मदाता

WWE फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट को बनाने वाले दिग्गज का निधन हो गया है. उनके बच्चों ने इस बात की जानकारी फैंस को दी. आइए आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं.

WWE

दिग्गज का हुआ निधन (Photo: WWE.com)

WWE King of the Ring Creator Passed Away: WWE में मौजूदा समय में King and Queen of the Ring 2026 टूर्नामेंट चल रहा है. दो सेमीफाइनल मैच हो चुके हैं. इस बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है. इस टू्र्नामेंट को बनाने वाले दिग्गज एडी एंडेलमैन का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. एडी के जाने से पूरे रेसलिंग वर्ल्ड में सन्नाटा छा गया है. आप सभी जानते हैं कि WWE के पूर्व चेयरमैन विंस मैकमैहन के बहुत अच्छे दोस्त एडी थे. दोनों का रिलेशन हमेशा चर्चा में रहा. एडी का जाना रेसलिंग के लिए बहुत बड़ी छति है.

विज्ञापन

एडी एंडेलमैन ने बच्चों ने दी जानकारी

एडी एंडेलमैन के बच्चों डेव, माइक और डैन ने Phantom Gourmet के जरिेए बयान जारी करते हुए बताया कि वो इस दुनिया में अब नहीं रहे. उन्होंने कहा, “एडी एंडेलमैन को उनकी पत्नी बहुत प्यार करती थीं. उनके बेटे उन्हें बहुत मानते थे. साधारण फैमिली से आने के बावजूद उन्होंने बिजनेस और ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया. कुछ लोग उन्हें स्पोर्ट्स रेडिया का गॉडफादर कहते हैं. उन्होंने इस बीच को एक नए स्तर पर पहुंचाया. काम के प्रति उनका जुनून शानदार था. उन्होंने कई अन्य लोगों की लाइफ को बेहतर बनाया. हमने जो कुछ भी सीखा है, अपने पिता से ही सीखा है. वो बेमिसाल थे. उन्होंने लाखों लोगों का मनोरंजन किया”.

विज्ञापन

King and Queen of the Ring 2026 चल रहा है शानदार

किंग एंड क्वीन ऑफ द रिंग 2026 बहुत ही जबरदस्त चल रहा है. किंग ऑफ द रिंग के पहले सेमीफाइनल में ओबा फेमी ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराया. वहीं दूसरा सेमीफाइनल जे उसो और जे’वॉन एवंस के बीच होगा. वहीं क्वीन ऑफ द रिंग के पहले सेमीफाइनल में राकेल रॉड्रिगेज को इयो स्काई ने मात दी. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में लिव मॉर्गन और शार्लेट फ्लेयर की भिड़ंत होगी. आपको बता दें इस टूर्नामेंट का फाइनल 27 जून को नाइट ऑफ चैंपियंस इवेंट मे होने वाला है. जो भी विजेता होगा उसे समरस्लैम 2026 में टाइटल मैच मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ