Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

‘WWE में उल्टी गिनती शुरू कर दो’, Roman Reigns ने विरोधी की उड़ाई धज्जियां, WrestleMania के लिए अल्टीमेटम देकर भरी हुंकार

WWE Elimination Chamber 2026 में सीएम पंक ने फिन बैलर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. अब रोमन रेंस ने पंक को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए उनका मजाक बनाया है. आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 1, 2026 14:20
WWE Elimination Chamber 2026

Roman Reigns: WWE Elimination Chamber 2026 का सफल समापन हो गया है. अपने होमटाउन शिकागो में सीएम पंक भी एक्शन में दिखे. उन्होंने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. पंक की हालत इस बार बहुत खराब हो गई थी. वो मैच के अंत में काफी थक भी गए थे. बड़ी मुश्किल से उन्होंने बैलर को हराकर टाइटल रिटेन किया. पंक का अब रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस के साथ पक्का हो गया है. खैर रोमन ने अब पंक को लेकर हुंकार भर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पंक को ट्रोल किया.

WWE दिग्गज रोमन रेंस का बड़ा बयान

31 जनवरी 2026 को हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस ने जीत हासिल की. उन्होंने मैच के अंत में गुंथर को एलिमिनेट कर मुकाबला अपने नाम किया. रेंस ने अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता. रेंस ने इसके बाद Raw के एपिसोड तुरंत ही पंक को रेसलमेनिया 42 में अपने विरोधी के रूप में चुना. रेंस ने कहा कि वो पंक से बहुत नफरत करते हैं. पंक अगर एलिमिनेशन चैंबर में हार जाते तो मैच में बदलाव हो जाता. रेंस की टक्कर फिन बैलर के साथ होती. अब रेंस का मुकाबला पंक से पक्का हो गया है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर रोमन रेंस ने एक पोस्ट शेयर की. रेंस ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि पंक ज्यादा थके हुए लग रहे हैं या उनके होमटाउन शिकागो के फैंस. रेंस ने पंक का खूब अपनाम किया. रेंस ने कहा कि वो WWE में अपने आखिरी महीने का भरपूर आनंद लें. रेंस ने पंक से कह दिया है कि उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Randy Orton और Rhea Ripley ने 10 WWE स्टार्स का तोड़ा सपना, बवाल मचाकर WrestleMania 42 में की जोरदार एंट्री

WWE Raw में होगा आमना-सामना

WWE Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड शानदार होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस वापसी करने वाले हैं. रेंस आएंगे तो फिर बवाल होना पक्का है. सीएम पंक के साथ उनका आमना-सामना होगा. दोनों के बीच इस बार जुबानी जंग के साथ-साथ ब्रॉल भी देखने को मिल सकता है. रेंस रेसलमेनिया 42 से पहले लगातार टीवी पर बने रहेंगे. पंक के साथ उनकी राइवलरी बहुत जबरदस्त होने वाली है.

ये भी पढ़ें:-WWE में Seth Rollins निकले नकाबपोश रहस्यमयी हमलावर, 5 महीने बाद वापसी कर रिंग में मचाया गदर


First published on: Mar 01, 2026 02:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.