Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

Triple H के एरा में 12 साल बाद WWE में वापसी को तैयार हुआ दिग्गज, ब्लॉकबस्टर बयान देकर भरी हुंकार

WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. इस बीच एक दिग्गज ने वापसी की इच्छा जाहिर की. उनका कहना है कि वो WWE में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 26, 2026 14:05
WWE दिग्गज का बड़ा बयान

WWE Legend Return: WWE में ट्रिपल एच के एरा में जबरदस्त काम हो रहा है. दिग्गजों की वापसी भी हो रही है. कई लोग लाइन में लगे हुए हैं. अब दो बार के वर्ल्ड चैंपियन और दिग्गज रॉब वैन डैम ने WWE में वापसी की इच्छा जाहिर की है. हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने दिल की बात कही. आप सभी जानते हैं कि आरवीडी का दिग्गजों की लिस्ट में नाम आता है. वो अगर WWE में आ गए तो फिर फैंस खुश हो जाएंगे. कहीं ना कहीं ये कंपनी के बिजनेस के लिए भी बढ़िया रहेगा.

WWE दिग्गज रॉब वैन डैम का बड़ा बयान

रॉब वैन डैम अगस्त 2014 में WWE से चले गए थे. TMZ Inside The Ring पॉडकास्ट को हाल ही में उन्होंने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने WWE में वापसी की इच्छा जाहिर की. दिग्गज ने कहा, “मैं किसी भी बात पर विचार करने के लिए तैयार हूं. मैं किसी भी बात को बिना सोचे-समझे खारिज नहीं करता हूं. जब ऐसी कोई बात हो तो उनके पास मेरा नंबर है. वो मुझसे बात कर सकते हैं. मैं WWE वर्ल्ड में आ रहा हूं. हम इस बारे में बात कर सकते हैं. रिटायरमेंट टूर की बात अलग है. जिंदगी में आप आगे बढ़ते रहते हैं और इसे अलग नजरिए से देखते हैं. मुझे अभी किसी चीज को रिटायरमेंट कहना पसंद नहीं है. मैं ये बिल्कुल भी नहीं जानना चाहता हूं कि मेरा आखिरी मैच कब होगा”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-83 साल की उम्र में रिंग में बवाल मचाने को तैयार हुआ WWE का ये ‘धुरंधर’, ऐतिहासिक रिटायरमेंट मैच का ऐलान

क्या WWE WrestleMania 42 में होगी आरवीडी की वापसी?

रॉब वैन डैम ने WWE में खूब काम किया है. उनकी दिग्गजों के साथ राइवलरी रही है. डैम की कुछ कहानियों को आज भी फैंस याद करते हैं. रिंग में उनका एक्शन भी काफी तगड़ा रहता है. WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहां पर बड़े सरप्राइज मिलना तय है. हो सकता है कि रॉब वैन डैम वहां पर वापसी कर लें. आप सभी जानते हैं कि ट्रिपल एच के एरा में कुछ भी संभव है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: निर्णय मेरा नहीं था’, Undertaker की WWE WrestleMania स्ट्रीक के अंत पर Brock Lesnar का बड़ा खुलासा, 12 साल बाद खोली पोल

First published on: Mar 26, 2026 02:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.