Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE के शेर Roman Reigns का बुरा हाल, जो कभी नहीं हुआ, वैसी दुर्दशा हुई इस बार

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. हालांकि, रोमन रेंस के लिए शो बिल्कुल भी बढ़िया नहीं था. उनका एक शो ऑफ-एयर होने के बाद का वीडियो सामने आया है.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jul 30, 2025 11:31
WWE

WWE: SummerSlam से पहले WWE Raw का अंतिम एपिसोड काफी शानदार रहा. मेन इवेंट में रोमन रेंस ने भी एंट्री की. फैंस ने उन्हें खास अंदाज में चीयर किया. रेंस के लिए चीजें उनके अनुसार इस बार नहीं गईं. ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने रेंस और उनके भाई जे उसो की हालत खराब कर दी. ब्रेकर ने स्पीयर और रीड ने सुनामी से कहर ढाया. रोमन और जे इस बार बेबस नज़र आए. रेंस की हालत इतनी बुरी हो गई थी कि उन्हें बैकस्टेज भी सहारे से जाना पड़ा. उनका शो ऑफ-एयर होने के बाद का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

WWE Raw में मचा बवाल

Raw के मेन इवेंट में जे उसो का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड के साथ हुआ. दोनों के बीच मैच अच्छा जा रहा था लेकिन ब्रॉन ब्रेकर ने अचानक आकर जे को स्पीयर लगा दिया. मुकाबले का अंत DQ से हुआ. रीड और ब्रेकर ने उसो पर अटैक किया. उन्हें बचाने के लिए रोमन रेंस ने एंट्री की. शुरुआत में रेंस का दबदबा देखने को मिला लेकिन वह काम सही तरीके से खत्म नहीं कर पाए. पहले ब्रेकर ने उन्हें स्पीयर से धराशाई किया और फिर रीड ने सुनामी लगा दिया. जे भी ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए. अंत में ब्रेकर ने उसो और रेंस दोनों को बैरिकेड में स्पीयर लगाकर चारों खाने चित कर दिया.

---विज्ञापन---

Raw ऑफ-एयर होने के बाद फुटेज में रोमन रेंस को मुश्किल से चलते हुए दिखाया गया है. रेंस बुरी तरह से घायल हो गए थे. आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन रेंस को जे उसो और दूसरे WWE ऑफिशियल्स ने अपने कंधों पर सहारा देकर वापस खड़ा होने में मदद की. रेंस की इतनी बुरी हालत शायद ही फैंस ने पहले कभी देखी होगी. ब्रेकर और रीड ने उन्हें तहस-नहस कर दिया. रेंस को देखकर जरूर फैंस को भी दुख हुआ होगा. रोमन जब बैकस्टेज जा रहे थे तो सभी ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया.

WWE SummerSlam 2025 में होगा बड़ा मैच

SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होने वाला है. पहली बार यह प्रीमियम लाइव इवेंट दो दिन का होगा. रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में दिखेंगे. जे उसो के साथ मिलकर वह ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर का सामना करेंगे. कुछ दिन पहले रेंस ने ही एक वीडियो के जरिए रीड और ब्रेकर को चुनौती दी थी. बाद में पॉल हेमन ने उनकी चुनौती को स्वीकार किया था. खैर अब देखना होगा कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में रेंस और उसो को जीत मिल पाएगी या नहीं.

ये भी पढ़ें:-SummerSlam 2025 में खत्म होगा John Cena का राज, WWE को मिलेगा नया चैंपियन, हुई बड़ी भविष्यवाणी

First published on: Jul 30, 2025 11:31 AM

संबंधित खबरें