Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

Randy Orton और Rhea Ripley ने 10 WWE स्टार्स का तोड़ा सपना, बवाल मचाकर WrestleMania 42 में की जोरदार एंट्री

WWE Elimination Chamber 2026 में रैंडी ऑर्टन और रिया रिप्ली को जबरदस्त सफलता मिली. दोनों ने बड़े मैचों में जीत हासिल की. सबसे बड़ी बात है कि इन्हें रेसलमेनिया 42 में टाइटल मैच मिल गया है. आइए आपको इनके मुकाबलों के बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 1, 2026 11:25
WWE Elimination Chamber 2026

Elimination Chamber: WWE Elimination Chamber 2026 का सफल समापन हो गया है. शो में चार बड़े मुकाबले देखने को मिले. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें थीं. इसके अलावा दो चैंपियनशिप मैच भी हुए. एजे ली ने बैकी लिंच को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. खैर मेंस और वुमेंस चैंबर मैच में रैंडी ऑर्टन और रिया रिप्ली को सफलता मिली. दोनों ने WrestleMania 42 में वर्ल्ड टाइटल मैच प्राप्त किया. कंपनी ने दोनों स्टार्स को इस बार बड़ा पुश दिया है. खासतौर पर ऑर्टन को लेकर फैंस जरूर खुश हुए होंगे.

वुमेंस चैंबर मैच में रिया रिप्ली ने मचाया बवाल

वुमेंस चैंबर मैच में रिया रिप्ली, कियाना जेम्स, राकेल रॉड्रिगेज, टिफनी स्ट्रेटन, एलेक्सा ब्लिस और ओस्का ने हिस्सा लिया. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में रिप्ली और इयो स्काई ने अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप गंवाई थीं. इस चैंबर में राकेल रॉड्रिगेज ने अपनी ताकत दिखाई. टिफनी और रिया ने भी अपने मूव्स से सभी का दिल जीता. सबसे पहले एलेक्सा एलिमिनेट हुई थीं. मैच के अंत में टिफनी और रिप्ली रिंग में बच गईं. दोनों ने जीत के लिए सारी हदें पार कीं. रिप्ली ने टिफनी को अंत में पॉड पर पटका और इसके बाद रिप्टाइड मूव लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली. रिप्ली ने अन्य पांच स्टार्स का रेसलमेनिया 42 में जाने का सपना तोड़ दिया. रेसलमेनिया 42 में रिप्ली का सामना वुमेंस चैंपियनशिप के लिए जेड कार्गिल के साथ होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 रिजल्ट्स: Seth Rollins की धमाकेदार वापसी, Randy Orton ने कटाया WrestleMania का टिकट

---विज्ञापन---

मेंस चैंबर मैच में रैंडी ऑर्टन का कमाल

Elimination Chamber 2026 के मेन इवेंट में मेंस चैंबर मैच हुआ. इस मुकाबले में रैंडी ऑर्टन, ट्रिक विलियम्स, जे’वॉन एवंस, एलए नाइट, लोगन पॉल और एलए नाइट ने हिस्सा लिया. इस मैच में भी खूब बवाल मचा. लोगन ने तीन स्टार्स को एलिमिनेट किया. सैथ रॉलिंस ने वापसी करते हुए पॉल पर हमला किया. इसका फायदा कोडी ने उठाया और उन्हें एलिमिनेट कर दिया. कोडी के ऊपर ड्रू मैकइंटायर ने हमला किया. मैकइंटायर को ऑर्टन ने आरकेओ लगाया. उन्होंने कोडी को भी आरकेओ लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. अब रेसलमेनिया 42 में ऑर्टन का मुकाबला मैकइंटायर के साथ होगा.

ये भी पढ़ें:-WWE में रहस्यमयी बक्से के जरिए ‘शैतान’ की हुई एंट्री, Elimination Chamber 2026 में डेब्यू कर मचाई सनसनी

First published on: Mar 01, 2026 11:25 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.