हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WrestleMania 42 से गायब चल रहे Randy Orton की वापसी का ऐलान, WWE के इस बड़े शो में दिखेगा जलवा!

WWE WrestleMania 42 में हार के बाद से रैंडी ऑर्टन एक्शन से बाहर चल रहे हैं. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब उनकी वापसी को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आ रही है. आइए आपको बताते हैं कि कब उनका जलवा दिख सकता है.

विज्ञापन
कब होगी रैंडी ऑर्टन की वापसी?

Randy Orton Return: WWE WrestleMania 42 में पिछले महीने रैंडी ऑर्टन को सफलता नहीं मिली. कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. किसी ने सोचा नहीं था कि वो हारेंगे. सभी उनकी जीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हैरान करने वाली बात ये है कि WrestleMania 42 से ऑर्टन एक्शन से गायब चल रहे हैं. उन्हें लेकर कोई अपडेट भी नहीं दिया गया. खैर अब जल्द ही रैंडी की वापसी होने वाली है. उन्हें लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.

WWE रिंग में कब आएंगे रैंडी ऑर्टन?

रैंडी ऑर्टन कई सालों से WWE में काम कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली है. खासतौर पर बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में उन्हें हार का सामना ही करना पड़ा है. WrestleMania 42 में उनकी जीत पक्की लग रही थी, लेकिन कंपनी ने अंतिम समय में गेम पलट दिया. WWE में अब जल्द ही ऑर्टन की वापसी होने वाली है. उन्हें 29 मई को स्पेन के बार्सिलोना में ओलंपिक एरीना में होने वाले SmackDown एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है. मजेदार बात है कि ये Clash in Italy इवेंट से पहले ब्लू ब्रांड का शो होगा. ऑर्टन अगर उसमें आएंगे, तो फिर बवाल मचना तय है.

ये भी पढ़ें: Triple H के राज में इन 6 WWE स्टार्स की लगेगी लॉटरी! भविष्य में हॉल ऑफ फेम में शामिल होना लगभग पक्का

विज्ञापन

हार के बाद रैंडी ऑर्टन को आया गुस्सा?

WrestleMania 42 में हार के बाद रैंडी ऑर्टन ने अपना आपा खो दिया था. उन्होंने कोडी रोड्स के ऊपर खूब हमला किया. इससे पहले उन्होंने पैट मैकफी पर भी अटैक किया था. रैंडी गुस्से में वहां से चले गए थे. इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि रैंडी और कोडी की राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है. खैर अब देखना होगा कि ऑर्टन 29 मई को होने वाले शो में आएंगे या नहीं. सभी की नजरें उनके अगले कदम पर भी होंगी.

ये भी पढ़ें: जब WWE दिग्गज Undertaker को Akshay Kumar ने पटक-पटक कर मारा! ऐसी हकीकत जिससे दुनिया आज तक है अंजान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola