जब WWE दिग्गज Undertaker को Akshay Kumar ने पटक-पटक कर मारा! ऐसी हकीकत जिससे दुनिया आज तक है अंजान

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार अपने एक्टिंग और एक्शन के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं. उनकी फिटनेस भी काफी तगड़ी है. इस वजह से ही सभी उन्हें पसंद करते हैं. उन्होंने एक फिल्म में WWE दिग्गज द अंडरटेकर के साथ भी फाइट की थी. आइए आपको इस हकीकत से वाकिफ कराते हैं.

WWE
1 / 6
किसने निभाया द अंडरटेकर का रोल?

Undertaker Role In Akshay Kumar Movie: WWE दिग्गज ने करीब 30 साल तक अलग-अलग कैरेक्टर में फैंस का मनोरंजन किया. उनका गिमिक सभी को पसंद आता था. कुछ साल पहले उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. अंडरटेकर का नाम बॉलीवुड में भी गूंजा है. अक्षय कुमार ने अपनी एक फेमस फिल्म में टेकर के साथ काम किया. दोनों के बीच जबरदस्त फाइट हुई. बहुत लोगों को लगता है कि वहां पर असली टेकर मौजूद थे, लेकिन ऐसा नहीं है. अक्षय ने जिस शख्स को पटक-पटक मारा, वो कोई और था.

विज्ञापन

द अंडरटेकर बने थे चर्चा का विषय

द अंडरटेकर बने थे चर्चा का विषय2 / 6

1996 में द अंडरटेकर चर्चा का विषय बने थे. अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में वो खास रोल में नज़र आए थे. मूवी में दोनों के बीच जबरदस्त फाइट होती है. दरअसल फिल्म में टेकर ने काम नहीं किया था. उनके किरदार को वहां पर पेश किया गया था. कई लोगों को अभी भी लगता है कि टेकर वहां पर एक्शन में दिखे थे.

विज्ञापन

किसने निभाया था रोल?

किसने निभाया था रोल?3 / 6

फिल्म में जिसने द अंडरटेकर का रोल जिसने निभाया था उनका नाम ब्रायन ली है. वो टेकर के चचेरे भाई हैं. उनका जन्म 1966 में अमेरिका में हुआ था. ली भी रेसलिंग की दुनिया के जाने माने रेसलर हैं. उन्हें खिलाड़ियों का खिलाड़ी मूवी में अक्षय कुमार के साथ का करने का मौका मिला था. दोनों के बीच खूनी जंग देखने को मिली थी.

ब्रायन ली ने किया है बढ़िया काम

ब्रायन ली ने किया है बढ़िया काम4 / 6

ब्रायन ली प्रोफेशनल रेसलर हैं. उनकी शक्ल अंडरटेकर के साथ मिलती है. इस वजह से ही फिल्म में लिया गया था. ली ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एसोसिएशन से की थी. इसके बाद उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स रेसलिंग एसोसिएशन में भी काम किया. WWE में भी उनकी एंट्री कराई गई थी.

विज्ञापन

ब्रायन ली के काम की हुई तारीफ

ब्रायन ली के काम की हुई तारीफ5 / 6

खिलाड़ियों का खिलाड़ी फिल्म को खूब सफलता मिली थी. इसमें ब्रायन ली द्वारा अंडरटेकर के रोल को निभाने की काफी तारीफ हुई थी. ली ने एकदम टेकर की तरह काम किया. इस वजह से ही आजतक कई लोगों को लगता है कि फिल्म में असली अंडरटेकर ने अपना जलवा दिखाया था.

अंडरटेकर ने कब लड़ा था अंतिम मैच?

अंडरटेकर ने कब लड़ा था अंतिम मैच?6 / 6

अंडरटेकर ने कुछ साल पहले इन-रिंग एक्शन से संन्यास ले लिया. उन्होंने 2020 के रेसलमेनिया में एजे स्टाइल्स के खिलाफ अपने करियर का अंतिम मैच लड़ा था. इस मैच में उन्हें जीत मिली थी. अंडरटेकर को 2022 में कंपनी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन