
1 / 7
WWE Hall of Fame: WWE में काम करना हर किसी रेसलर का सपना होता है. इसके बाद टॉप का स्टार बनने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है. आसानी से किसी को सफलता नहीं मिलती है. अगर कोई सफल करियर के बाद हॉल ऑफ फेम में शामिल होता है, तो ये उसके लिए सौभाग्य की बात होती है. ट्रिपल एच के राज में सभी रेसलर्स खुश लग रहे हैं. किसी को रिटायरमेंट मैच मिल रहा है, तो कोई हॉल ऑफ फेम में शामिल हो रहा है. यहां हम पांच मौजूदा स्टार्स की बात करेंगे जिन्हें फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा.
जॉन सीना

2 / 7
जॉन सीना ने पिछले साल दिसंबर में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. अब वो कभी भी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. सीना का करियर ऐतिहासिक रहा है. उन्हें जल्द से जल्द हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा सकता है. 2027 में उन्हें कंपनी द्वारा तोहफा दिया जा सकता है.
ब्रॉक लैसनर

3 / 7
ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में अपने जूते और दस्ताने उतारकर संकेत दिए कि वो रेसलिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं. लैसनर ने अपने करियर में सबकुछ हासिल किया है. दिग्गजों की लिस्ट में उनका नाम आता है. लैसनर का फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में शामिल होना पक्का है.
रैंडी ऑर्टन

4 / 7
रैंडी ऑर्टन साल 2002 से लगातार WWE में वफादारी के साथ काम कर रहे हैं. अभी भी वो एक्टिव हैं. उनके पुराने साथियों ने रिटायरमेंट ले लिया है. ऑर्टन फ्यूचर हॉल ऑफ फेमर हैं. उन्हें ये सम्मान मिलना तय है. इस चीज को वो बहुत अच्छे से डिजर्व भी करते हैं.
रोमन रेंस

5 / 7
2020 से WWE में रोमन रेंस का करियर जबरदस्त रहा है. 1316 दिन तक वो चैंपियन भी रहे थे. अब टॉप स्टार्स की लिस्ट में उनका नाम आता है. मौजूदा समय में कंपनी में सबसे ज्यादा सैलरी रोमन को ही दी जाती है. फ्यूचर में उनका भी हॉल ऑफ फेम में शामिल होना पक्का है.
सीएम पंक

6 / 7
प्रोफेशनल रेसलिंग में सीएण पंक का भी बहुत बड़ा नाम है. WWE में वो अपने कारनामों के लिए जाने जाते हैं. बहुत जल्द वो रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. उन्हें फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में पक्का शामिल किया जाएगा. पंक की फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है.
शार्लेट फ्लेयर

7 / 7
शार्लेट फ्लेयर वुमेंस डिवीजन पर टॉप पर हैं. वो 14 बार वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुकी हैं. उन्हें भी आगे जाकर हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा. फ्लेयर का WWE करियर अभी और लंबा जाने वाला है. वो बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं.