Naomi Can Vacate Championship: नेओमी ने WWE Evolution 2025 में अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। नेओमी को अभी चैंपियन के रूप में 36 दिन हुए हैं और कल Raw में वो चैंपियन के रूप में अपने भविष्य के बारे में बताने वाली हैं। ऐसा लग रहा है कि अपने टाइटल रन के 37वें दिन ही उनकी बादशाहत का अंत हो सकता है। इसके पीछे प्रेग्नेंसी एक कारण हो सकता है।
नेओमी छोड़ सकती हैं चैंपियनशिप
BodySlam.Net के मास्क्ड जे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था। उनकी खबर से पता चला कि नेओमी के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें हैं और वो अपने स्वास्थ्य के बारे में अगले Raw में जानकारी देंगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि नेओमी अपनी चैंपियनशिप छोड़ सकती हैं। मास्क्ड जे ने कहा, ‘कल के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच नेओमी अपनी मेडिकल समस्या के बारे में जानकारी देंगी। कुछ सोर्स यह कह रहे हैं कि वो शायद अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप छोड़ सकती हैं। यह शो मिस मत कीजिएगा।’
नेओमी की 8 साल बाद बदली थी किस्मत
नेओमी ने 2017 में आखिरी बार SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। इसके बाद उन्होंने टैग टीम टाइटल जीते लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप से वो दूर थीं। नेओमी जब चैंपियन बनी थीं, तो फैंस बेहद खुश थे। इतने साल के सूखे के बाद आखिर उनका चैंपियन बनना बहुत बड़ी बात थी। सभी को लगा था कि उनका प्रदर्शन शानदार रहेगा लेकिन उनकी बादशाहत पर अब खतरा मंडरा रहा है। नेओमी अगर सही मायने में चोटिल हैं, या प्रेग्नेंट हैं, तो फिर उनकी बादशाहत Raw में खत्म हो सकती है।
WWE Raw के अगले एपिसोड में नेओमी करेंगी बड़ा ऐलान
WWE ने ऐलान किया है कि नेओमी Raw के अगले शो में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन के रूप में अपने भविष्य के बारे में जानकारी देंगी। हो सकता है कि नेओमी सिर्फ माइंड गेम खेल रही हो लेकिन इसके चांस बेहद कम हैं। नेओमी ने पहले भी एक इंटरव्यू में बताया है कि वो अपने पति जिमी उसो के साथ परिवार शुरू करना चाहती हैं। ऐसे में उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सही भी साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- WWE करियर पर लटकी है तलवार! फिर भी Roman Reigns से मैच लड़ने के देख रहे सपने, दिग्गज ने जताई इच्छा
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
6 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines