John Cena:13 दिसंबर, 2025 को WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि वहां पर जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. हाल ही में 1 नवंबर को Saturday Night’s Main Event हुआ था. वहां पर सीना ने एक वीडियो के जरिए बताया था कि WWE में उनका अंतिम विरोधी चुनने के लिए 16 स्टार्स के बीच The Last Time is Now टूर्नामेंट होगा. उन्होंने बताया था कि इसमें Raw, SmackDown और NXT के अलावा बाहर के स्टार्स भी शामिल होंगे. हाल ही में जैक रायडर और डॉल्फ जिगलर ने आकर सभी को सरप्राइज दिया. खैर 16 लोगों की लिस्ट में बहुत कम नाम थे. अब सभी के नाम सामने आ गए हैं.
जॉन सीना के The Last Time is Now टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले स्टार्स
पिछले हफ्ते Raw से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है. कुछ स्टार्स पहले राउंड का मैच हारकर बाहर हो गए हैं. कुछ ने अगले राउंड में जगह बना ली. मुकाबले काफी तगड़े देखने को मिल रहे हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में टूर्नामेंट के आगे के लिए कुछ मैचों का ऐलान किया गया. वहां से 16 स्टार्स की पूरी लिस्ट क्लियर हो गई है. आपको बता दें रुसेव, डेमियन प्रीस्ट, शिंस्के नाकामुरा, शेमस, द मिज़, जे उसो, एलए नाइट, जैक रायडर, जे’वॉन इवांस, गुंथर, सोलो सिकोआ, डॉल्फ जिगलर, ब्रॉन्सन रीड, कार्मेलो हेज, पेंटा और फिन बैलर टूर्नामेंट का हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें:-2025 में इन 3 WWE सुपरस्टार्स पर मेहरबान Triple H, अचानक चैंपियन बनाकर फैंस के उड़ा दिए होश
पहले राउंड में किन स्टार्स को मिली जीत?
- शिंस्के नाकामुरा vs शेमस (शेमस ने जीत दर्ज की)
- रूसेव vs डेमियन प्रीस्ट (रूसेव को जीत मिली)
- जे उसो vs द मिज़ (जे उसो विजेता रहे)
- एलए नाइट vs जैक रायडर (एलए नाइट ने मारी बाजी)
- गुंथर vs जे’वॉन इवांस (द रिंग जनरल को मिली जीत)
- सोलो सिकोआ vs डॉल्फ जिगलर (सिकोआ ने जीत प्राप्त की)
ये भी पढ़ें:-WWE में Becky Lynch का घमंड तोड़ने के बाद दिग्गज AJ Lee का अगला कदम क्या होगा? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
14 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
16 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
11 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines