हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/2026 में John Cena को नहीं मिलेगा WWE का सबसे बड़ा सम्मान! रिपोर्ट में फैंस के लिए आई बुरी खबर
WWE
2026 में John Cena को नहीं मिलेगा WWE का सबसे बड़ा सम्मान! रिपोर्ट में फैंस के लिए आई बुरी खबर
13 दिसंबर 2025 को जॉन सीना ने WWE Saturday Night's Main Event में गुंथर के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. अब वो कभी भी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. सीना को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है.
John Cena: 13 दिसंबर 2025 को जॉन सीना ने WWE Saturday Night's Main Event में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. गुंथर के खिलाफ टैपआउट के जरिए उन्हें हार मिली. सीना के 23 साल के करियर का शानदार अंत हुआ. 2025 में उनका रिटायरमेंट टूर भी जबरदस्त रहा. सभी को लग रहा है कि 2026 में सीना को हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जाएगा. अब एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आ रही है.
WWE दिग्गज जॉन सीना को लेकर अपडेट
WWE में जॉन सीना का करियर इतना शानदार रहा है कि उनका फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में शामिल होना पक्का है. 2025 में भी कंपनी ने सीना के कुछ अधूरे सपने पूरे कराए. उन्होंने अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल हासिल किया. इसके बाद सीना ने पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. इसके साथ ही वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बने.
फाइटफुल सलेक्ट के माध्यम से रेसलवोट्स रेडियो ने बड़ी जानकारी दी है. कहा गया है कि जॉन सीना के इस साल हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की उम्मीद नहीं है. ये कहीं ना कहीं सीना के फैंस के लिए बुरी खबर है. पिछले साल सितंबर मे द अंडरटेकर ने बताया था कि 2026 के हॉल ऑफ फेम में स्टेफनी मैकमैहन को शामिल किया जाएगा.
2025 की शुरुआत में ही जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर शुरू हो गया था. सीना ने इस दौरान अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना किया, जिसमें सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन, आर-ट्रुथ, ब्रॉक लैसनर और एजे स्टाइल्स शामिल थे. लैसनर ने 2 साल बाद सीना से मुकाबले के लिए वापसी की थी. सीना ने एलिमिनेशन चैंबर 2025 में कोडी रोड्स के खिलाफ हील टर्न भी लिया था. सीना के दो मैच डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ भी हुए. सीना को आखिरी मैच में गुंथर ने टैपआउट करने के लिए मजबूर कर दिया था. हार के बाद सीना काफी निराश हुए थे.
John Cena: 13 दिसंबर 2025 को जॉन सीना ने WWE Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. गुंथर के खिलाफ टैपआउट के जरिए उन्हें हार मिली. सीना के 23 साल के करियर का शानदार अंत हुआ. 2025 में उनका रिटायरमेंट टूर भी जबरदस्त रहा. सभी को लग रहा है कि 2026 में सीना को हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जाएगा. अब एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आ रही है.
WWE दिग्गज जॉन सीना को लेकर अपडेट
WWE में जॉन सीना का करियर इतना शानदार रहा है कि उनका फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में शामिल होना पक्का है. 2025 में भी कंपनी ने सीना के कुछ अधूरे सपने पूरे कराए. उन्होंने अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल हासिल किया. इसके बाद सीना ने पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. इसके साथ ही वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बने.
---विज्ञापन---
फाइटफुल सलेक्ट के माध्यम से रेसलवोट्स रेडियो ने बड़ी जानकारी दी है. कहा गया है कि जॉन सीना के इस साल हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की उम्मीद नहीं है. ये कहीं ना कहीं सीना के फैंस के लिए बुरी खबर है. पिछले साल सितंबर मे द अंडरटेकर ने बताया था कि 2026 के हॉल ऑफ फेम में स्टेफनी मैकमैहन को शामिल किया जाएगा.
John Cena is NOT currently planned to be inducted into this year’s WWE Hall of Fame ceremony.
Instead, Stephanie McMahon is expected to be the headliner for the Class of 2026.