WWE Royal Rumble 2026 के बाद SmackDown के पहले शो में क्या-क्या होगा? फर्स्ट टाइम एवर मैच में मचेगा बवाल

WWE Royal Rumble 2026 के बाद SmackDown के पहले एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. जानिए कौन से मुकाबले ब्लू ब्रांड में होंगे.

WWE

WWE SmackDown के एपिसोड में क्या होगा?

WWE SmackDown: हाल ही में सऊदी अरब में WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन हुआ. फैंस को वहां पर चार बड़े मुकाबले देखने को मिले. मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस ने जीत हासिल की. वहीं विमेंस रॉयल रंबल मैच लिव मॉर्गन ने जीता. अब SmackDown की बारी है. इसके पहले एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. शो में एलिमिनेशन चैंबर का बिल्डअप शुरू होगा, जिसका आयोजन 28 फरवरी को होने वाला है. ब्लू ब्रांड का 6 फरवरी का एपिसोड उत्तरी कैरोलिना के शार्लोट स्थित स्पेक्ट्रम सेंटर से प्रसारित होगा. आइए आपको बता दें कि शो में क्या-क्या होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

लिव मॉर्गन की एंट्री

लिव मॉर्गन को इस बार बड़ा पुश दिया गया है. उन्होंने विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके जरिए लिव ने रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल कर लिया है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में मॉर्गन ने विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर को ओबिलियन लगाया था. उन्होंने अभी तक ये क्लियर नहीं किया है कि वो किसके खिलाफ जाएंगी. मॉर्गन ने बताया कि वो इस हफ्ते SmackDown में आएंगी. इसका मतलब है कि विमेंस चैंपियन जेड कार्गिल के साथ उनका आमना-सामना होगा.

शिंस्के नाकामुरा का मैच

शिंस्के नाकामुरा का मैच इस हफ्ते SmackDown में टामा टोंगा के साथ होगा. पिछले हफ्ते दोनों की बैकस्टेज मुलाकात हुई थी. टोंगा ने एजे स्टाइल्स सहित नाकामुरा का मजाक बनाया था. इसके बाद नाकामुरा ने कहा था कि वो अगले हफ्ते टोंगा को रिंग मे देखेंगे. दोनों के बीच फर्स्ट टाइम एवर मैच होगा. इस मुकाबले में सोलो सिकोआ के MFT ग्रुप के अन्य सदस्य भी दखलअंदाजी दे सकते हैं.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2026 के बाद नई कहानियों की शुरुआत

SmackDown के लिए कंपनी ने कोडी रोड्स, ड्रू मैकइंटायर, जेकब फाटू और सैमी ज़ेन सहित कई अन्य टॉप स्टार्स को एडवर्टाइज किया है. Royal Rumble 2026 के बाद अब नई स्टोरीलाइन की शुरुआत ब्लू ब्रांड में हो सकती है. मैकइंटायर, कोडी और फाटू की कहानी में भी मजा आएगा. मेंस रंबल मैच में मैकइंटायर ने बाहर से आकर कोडी को एलिमिनेट किया था. रोड्स इसका बदला लेना चाहेंगे. फाटू भी बवाल मैच के लिए तैयार हैं. इसके अलावा कुछ बड़े सरप्राइज भी फैंस को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ