Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE को मिला नया चैंपियन, खतरनाक मैच में 6 सुपरस्टार्स को चित कर फैन फेवरेट रेसलर ने रच डाला इतिहास

New WWE NXT Champion Crowned: हाल ही में NXT के एपिसोड में एक धमाकेदार लैडर मैच का आयोजन किया गया. नया NXT चैंपियन पाने के लिए WWE ने ये खतरनाक मैच बुक किया. 7 सुपरस्टार्स ने इस लैडर मैच में हिस्सा लिया. यह मुकाबला लगभग 22 मिनट तक चला. अंत में आखिर फैन फेवरेट स्टार की किस्मत चमकी और उन्होंने NXT चैंपियनशिप जीत ली.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 4, 2026 10:49
New WWE NXT Champion Crowned
मिला नया चैंपियन

Joe Hendry Wins NXT Title: WWE NXT का हालिया एपिसोड धमाकेदार रहा. यह Royal Rumble 2025 के बाद डेवलपमेंटल ब्रांड का पहला शो था और मेन इवेंट ने फैंस का दिल जीत लिया. NXT चैंपियनशिप के लिए एक खतरनाक लैडर मैच का आयोजन किया गया. दरअसल, 7 सुपरस्टार्स के बीच WWE ने नया NXT चैंपियन पाने के लिए मैच का आयोजन किया था. अंत में जो हेंड्री ने जीत दर्ज करते हुए NXT चैंपियनशिप पर कब्जा किया और इतिहास रच डाला.

WWE में हुआ NXT चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच

ओबा फेमी ने 6 जनवरी 2026 को लियोन स्लेटर के खिलाफ टाइटल डिफेंड करने के बाद इसे छोड़ने का फैसला किया. वो मेन रोस्टर का हिस्सा बन गए. NXT के पास कोई चैंपियन नहीं था और इसी वजह से जनरल मैनेजर ने 7 मैन लैडर मैच का आयोजन किया, जिसके विजेता को NXT चैंपियन बनने का मौका मिलता. रिकी सेंट्स, डिओन लेनॉक्स, शॉन लिगेसी, जैक्सन ड्रेक, जो हेंड्री, शिलोह हिल और केआनू कर्वर के बीच इस मुकाबले का आयोजन किया गया.

---विज्ञापन---

22 मिनट के तगड़े एक्शन के बाद मिला चैंपियन

NXT चैंपियनशिप के लिए यह लैडर मैच कमाल का रहा. 22 मिनट 40 सेकेंड तक मैच चला. सुपरस्टार्स ने लैडर का उपयोग करते हुए एक-दूसरे पर हमला किया. रेसलर्स ने इसी बीच जोखिम भी उठाया. अंतिम मोमेंट्स में रिकी सेंट्स और जो हेंड्री की लैडर के टॉप पर लड़ाई हुई. इसी बीच हेंड्री ने चैंपियनशिप से रिकी पर हमला किया. सेंट्स नीचे लगी लैडर पर गिर गई और हेंड्री ने चैंपियनशिप को हुक से निकालते हुए जीत दर्ज की. इसी के साथ वो नए NXT चैंपियन बनने में सफल हुए.

ये भी पढ़ें:- WWE रिंग में अब कभी नहीं होगी दिग्गज Batista की वापसी, चौंकाने वाला बयान देकर तोड़ा फैंस का दिल

---विज्ञापन---

WWE NXT में और क्या-क्या हुआ?

NXT के हालिया एपिसोड में लैडर चैंपियनशिप मैच के अलावा भी दो टाइटल डिफेंड हुए. इजी डेम ने ट्रिपल थ्रेट मैच में लोला वाइस और थिया हेल को पराजित करते हुए NXT वुमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप का बचाव किया. इसके अलावा द एलिगेंस ब्रांड ने जारुका को हराते हुए TNA नॉकआउट्स वर्ल्ड चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया.

ये भी पढ़ें:- WWE के सबसे बड़े ‘विलेन’ की नए लुक में धमाकेदार वापसी, 2026 Royal Rumble मैच की विजेता को लगाया गले

First published on: Feb 04, 2026 10:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.