---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE के सबसे बड़े ‘विलेन’ की नए लुक में धमाकेदार वापसी, 2026 Royal Rumble मैच की विजेता को लगाया गले

WWE Royal Rumble 2026 के बाद Raw के पहले एपिसोड में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला. कंपनी के सबसे बड़े हील ने वापसी कर अपने फैंस को खुश किया. उन्होंने अपने पार्टनर का भी बढ़िया अंदाज में स्वागत किया.

---विज्ञापन---

WWE Raw: WWE Royal Rumble 2026 के बाद Raw का पहला एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को शानदार मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. कंपनी ने एक तगड़ा सरप्राइज भी दिया. शो में WWE के सबसे बड़े हील और मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो ने वापसी की. उन्हें देखकर सभी खुश हो गए. मिस्टीरियो के लुक में बदलाव भी देखने को मिला. उन्होंने अपनी ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड और 2026 की वुमेंस रॉयल रंबल मैच की विजेता लिव मॉर्गन को गले लगाया.

WWE Raw में डॉमिनिक मिस्टीरियो की धमाकेदार वापसी

रॉयल रंबल के बाद पोस्ट-शो में लिव मॉर्गन ने बड़ा बयान दिया था. उन्होंने अपनी जीत डॉमिनिक मिस्टीरियो को समर्पित की. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में मिस्टीरियो ने चौंकाने वाली वापसी की. डॉमिनिक को 20 दिसंबर 2025 को हुए AAA के इवेंट में शोल्डर इंजरी का सामना करना पड़ा था. अब जाकर उनकी वापसी हुई है. वो चश्मा पहने हुए नए लुक में आए. उन्होंने अपने शरीर पर कुछ नए टैटू भी बनाए हैं. मिस्टीरियो ने कहा कि वो मॉर्गन का स्वागत करने और उनकी रॉयल रंबल जीत का जश्न मनाने आए हैं. मॉर्गन ने तुरंत एंट्री की. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. आप सभी जानते हैं कि दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 के लिए Roman Reigns के ऐतिहासिक मैच का ऐलान, Royal Rumble जीतने के बाद खुद चुना विरोधी

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने जॉन सीना को हराया

WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. मैच में राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज ने दखलअंदाजी की. लिव मॉर्गन ने भी वापसी कर सीना के ऊपर हमला किया था. इसका फायदा मिस्टीरियो ने उठाया. उन्होंने सीना को हराकर अपने करियर में दूसरी बार आईसी टाइटल जीता. खैर अब मिस्टीरियो ने इंजरी से वापसी कर ली है. देखना होगा कि उनके आगे का रन कैसा होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों Roman Reigns ने WrestleMania 42 में WWE चैंपियन CM Punk को अपने विरोधी के रूप में चुना

First published on: Feb 03, 2026 11:50 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola