SummerSlam 2026 के लिए WWE ने कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए Brock Lesnar-Roman Reigns को कौन देगा टक्कर?

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि अभी तक समर की सबसे बड़ी पार्टी के लिए किन तगड़े मुकाबलों की घोषणा की गई है.

WWE

SummerSlam 2026 (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

SummerSlam 2026: WWE SummerSlam 2026 के ऊपर सभी फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को इस बार बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. 1 और 2 अगस्त को समर की सबसे बड़ी पार्टी का आयोजन होने वाला है. कंपनी ने इसका बिल्डअप तेजी से शुरू कर दिया है. रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स जैसे बड़े स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे. इनकी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया जा रहा है. ट्रिपल एच ने हमेशा की तरह बड़े सरप्राइज भी प्लान किए होंगे. खैर अब लगभग एक महीने इस इवेंट के प्रसारण में बचा है. आपको हम बताते हैं कि अभी तक कंपनी ने शो के लिए कौन-कौन से मुकाबले बुक किए हैं.

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

रोमन रेंस के पास अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. वो रेसलमेनिया 42 में चैंपियन बने थे. SummerSlam 2026 में रेंस अपने टाइटल को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. 29 जून को हुए Raw के एपिसोड में रॉलिंस ने आकर रेंस को चुनौती दी. रॉलिंस ने रेंस की जमकर बेइज्जती की. इसके बाद रोमन ने मैच के लिए हां कह दिया. रेंस ने कह दिया कि वो ब्लडलाइन को दिखाएंगे कि रॉलिंस को कैसे हराते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों WWE ने Brock Lesnar का SummerSlam 2026 में Hell in a Cell मैच बुक किया

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

SummerSlam 2026 में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए लिव मॉर्गन और इयो स्काई के बीच मैच होगा. इयो ने हाल ही में क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीता. इसके बाद उन्होंने मॉर्गन को अपने विरोधी के रूप में चुना. क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में भी इयो की टक्कर मॉर्गन से हुई थी. इयो इस बार नई चैंपियन बन सकती हैं. मॉर्गन का टाइटल रन अभी तक अच्छा नहीं रहा है.

हैल इन ए सैल मैच

SummerSlam 2026 में एक बहुत बड़ा मैच ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा. दोनों के बीच इस बार हैल इन ए सैल मैच बुक किया गया है. लैसनर और फेमी तीसरी बार एक-दूसरे का सामना करेंगे. दोनों 1-1 की बराबरी पर चल रहे हैं. लैसनर ने खुद कहा कि वो हैल इन ए सैल मैच में फेमी को सबक सिखाएंगे. अब देखना होगा कि वहां पर किसकी जीत होती है. कहा जा रहा है कि लैसनर SummerSlam 2026 में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE स्टार के पैर में लगी गंभीर चोट, SummerSlam 2026 में टाइटल मैच हो सकता है रद्द

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ