हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

WWE चैंपियन की गंदी हरकत, विरोधी का मास्क निकालकर किया अपमानित, मुंह छिपाने को मजबूर हुआ स्टार

WWE लाइव इवेंट में गुंथर और पेंटा के बीच धमाकेदार मैच हुआ. वहां पर गुंथर ने पेंटा को खूब अपमानित किया. उनके गलत कदम को देखकर फैंस भी चौंक गए थे.

विज्ञापन
WWE

 WWE: WWE मेन रोस्टर में पिछले कुछ सालों से मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर जबरदस्त काम कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने गोल्डबर्ग को उनके रिटायरमेंट मैच में मात दी. द रिंग जनरल ने अभी तक हील कैरेक्टर को बहुत ही बढ़िया ढंग से निभाया है. फैंस का सपोर्ट भी उनके पीछे रहता है. इस बार चैंपियन ने बहुत ही गंदी हरकत की है, जिसके बारे में जानकर आपको भी गुस्सा आ सकता है.

गुंथर ने की पेंटा की बेइज्जती

WWE का हाल ही में कॉर्पस क्रिस्टी में शानदार लाइव इवेंट हुआ. गुंथर का सामना शो में पेंटा के साथ हुआ. पेंटा मैक्सिकन लुचाडोर हैं और उन्होंने इस साल की शुरुआत में WWE में अपना डेब्यू किया था. पेंटा के रिंग में हाई-फ्लाइंग मूव्स को फैंस खूब पसंद करते हैं. द रिंग जनरल ने पेंटा को इस बार खूब अपमानित किया. एरीना में बैठे दर्शक भी हैरान रह गए थे.

पेंटा के खिलाफ मैच में गुंथर ने एक चतुराई भरा कदम उठाया. उन्होंने पेंटा की कमजोर नस पर हाथ रखकर उनका मास्क उतार दिया. आप सभी जानते हैं कि लुचाडोर्स का मास्क निकालना मतलब उनका अपनाम करना होता है. गुंथर ने पेंटा का मास्क खींचकर उनके सिर और चेहरे का एक हिस्सा सभी को दिखा दिया. पेंटा ने इसके बाद अपने सम्मान की रक्षा करने की कोशिश की. वह रिंग में बेबस नज़र आए. पेंटा ने अपना चेहरा छिपाया और मैट में लेट गए. गुंथर ने इसका फायदा उठाया और आसानी से उन्हें पिन करते हुए मैच जीत लिया.

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2025 में किसके साथ होगा गुंथर का मैच?

SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि पहले बार यह इवेंट दो दिन का होगा. WWE ने बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. गुंथर भी वहां पर सीएम पंक के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे. पिछले हफ्ते पंक ने गौंटलेट मैच जीतकर द रिंग जनरल के खिलाफ टाइटल शॉट प्राप्त किया. गुंथर और पंक के बीच धमाकेदार मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. उम्मीद है कि पंक 14 साल बाद WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनकर बड़ा कारनामा करेंगे.

ये भी पढ़ें:-नेटफ्लिक्स पर WWE का हल्लाबोल, जबरदस्त आंकड़े देख Triple H हो जाएंगे गदगद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola