WWE Raw: WWE में 13 बार के चैंपियन ज़ेवियर वुड्स का मामला इस समय गड़बड़ चल रहा है. उन्होंने पिछले एक महीने से मुकाबला नहीं लड़ा है. इससे पहले उनकी इतनी बुरी हालत हुई थी कि पांच मुकाबलों में लगातार हार मिली. मई में उन्हें अंतिम जीत मिली थी. खैर वुड्स को लेकर फैंस चिंता में थे. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि उनके साथ चल क्या रहा है. अब उनकी साथी ग्रेसन वॉलर ने उनकी कंडीशन के बारे में बता दिया है. दरअसल वुड्स की मौजूदा समय में मानसिक स्थिति खराब चल रही है.
WWE Raw में ग्रेसन वॉलर का बड़ा बयान
पिछले कुछ हफ्तों से कोफी किंग्सटन और ग्रेसन वॉलर लगातार एडम पीयर्स की आलोचना कर रहे हैं. दोनों का कहना है कि उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है. पिछले हफ्ते ज़ेवियर वुड्स की फैंस ने भी जमकर बेइज्जती की थी. इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में वह नज़़र नहीं आए. वहां पर ग्रेसन वॉलर ने बायरन सेक्सटन को अपना इंटरव्यू दिया. वॉलर ने बताया कि वुड्स आज मौजूद क्यों नहीं हैं. वॉलर ने कहा कि वुड्स ने मानसिक स्वास्थ्य खराब होने के कारण ब्रेक लिया हुआ है.
वॉलर ने कहा,”बदकिस्मती से ज़ेवियर वुड्स मानसिक स्वास्थ्य के लिए ब्रेक ले रहे हैं. बायरन क्या इसके लिए आप उन्हें दोष देते हैं? सोचिए आप अपनी लाइफ के दस साल टैग टीम रेसलिंग को दे रहे हैं. ना परिवार, ना दोस्त, आपने सबकुछ टैग टीम रेसलिंग को दे दिया. बदले में उन्हें क्या मिला. फैंस उन्हें बू करते हैं. बैकस्टेज उनकी बेइज्जती होती है. सबसे बड़ी बात है कि एडम पीयर्स उनकी बेइज्जती करते हैं”. ग्रेसन वॉलर ने एक तरह से वुड्स की खराब हालत के लिए फैंस और एडम पीयर्स को जिम्मेदार ठहराया है.
क्या द न्यू डे को मिलेगा बड़ा पुश?
टैग टीम डिवीजन में कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स का बहुत बड़ा नाम है. इनके साथ न्यू डे टीम में पहले बिग ई भी थे. 2022 में उन्हें गर्दन की इंजरी के कारण इन-रिंग एक्शन से बाहर होना पड़ा. कोफी और वुड्स के साथ अब ग्रेसन वॉलर आ गए हैं. पिछले कुछ महीने न्यू डे के लिए अच्छे नहीं रहे हैं. वॉलर ने कह दिया है कि जब वुड्स वापसी करेंगे तो फिर हम टैग टीम चैंपियनशिप के लिए जाएंगे. अब देखना होगा कि कंपनी द्वारा इन्हें तगड़ा पुश मिल पाएगा या नहीं.
ये भी पढ़ें:-WWE के सबसे बड़े हील का खतरे में पड़ा टाइटल रन, 2 खूंखार रेसलर्स के साथ मैच का हुआ ऐलान
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
11 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines