WWE के सबसे बड़े हील का खतरे में पड़ा टाइटल रन, 2 खूंखार रेसलर्स के साथ मैच का हुआ ऐलान

WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन आगामी 1 नवंबर को होने वाला है. हर कोई इसे लेकर उत्साहित हैं. कंपनी ने अभी तक चार चैंपियनशिप मुकाबलों का ऐलान किया है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एक और मुकाबले की घोषणा की गई. तीन स्टार्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE - 2025-10-28T092645.106

WWE

Saturday Night’s Main Event: WWE WrestleMania 41 में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन बढ़िया रहा है. बतौर हील अब उन्होंने खुद को साबित कर दिया है. पेंटा और रुसेव पिछले कुछ महीनों से उनके पीछे पड़े हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही है. मिस्टीरियो ने हर बार अपनी चालाकी से चैंपियनशिप का बचाव किया है. खैर अब पेंटा और रुसेव को एक और मौका मिल गया है. आगामी Saturday Night’s Main Event में डॉमिनिक अपने टाइटल को ट्रिपल थ्रेट मैच में पेंटा और रुसेव के खिलाफ दांव पर लगाएंगे.

विज्ञापन

WWE Raw में हुआ बड़ा ऐलान

WWE Raw में पेंटा और रुसेव के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच हुआ. मुकाबले में दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच अच्छा जा रहा था लेकिन अचानक लॉस अमेरिकनोस ने दोनों स्टार्स पर हमला कर दिया. मुकाबले नो-कॉन्टेस्ट के जरिए खत्म हुआ. रुसेव और पेंटा ने भी अमेरिकनोस को अच्छा जवाब दिया लेकिन दोनों के हाथ निराशा लगी.

विज्ञापन

खैर शो में ही रुसेव और पेंटा को अच्छी खबर मिली. बैकस्टेज एडम पीयर्स ने डॉमिनिक से कहा कि वह Saturday Night’s Main Event मे पेंटा और रुसेव के खिलाफ टाइटल डिफेंड करेंगे. पीयर्स ने कहा,”तुम्हें क्या हो गया है? पेंटा और रूसेव लॉस अमेरिकनोस पर हमला नहीं कर रहे हैं. पेंटा और रुसेव तुम्हारे पीछे पड़े हैं. Saturday Night’s Main Event में तुम पेंटा और रुसेव के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में अपना टाइटल डिफेंड करने वाले हो”.

विज्ञापन

Saturday Night’s Main Event का मैच कार्ड

  • सीएम पंक vs जे उसो (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच)
  • कोडी रोड्स vs ड्रू मैकइंटायर (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच)
  • स्टेफनी वकेर vs जेड कार्गिल (विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच)
  • डॉमिनिक मिस्टीरियो vs शेमस vs पेंटा (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच)

ये भी पढ़ें:-WWE Raw रिजल्ट्स, 27 अक्टूबर, 2025: Roman Reigns के भाई ने खाई कसम, दिग्गज की हार से फैंस का टूटा दिल, मेन इवेंट में मची तबाही

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ