Vince McMahon Car Accident: WWE के पूर्व मालिक विंस मैकमैहन लगातार किसी ने किसी कारण से चर्चा का विषय बने रहते हैं। मैकमैहन 2024 की शुरुआत में WWE से रिटायर हो गए थे। वो रेसलिंग से दूर हो चुके हैं और अपने निजी जीवन पर ध्यान दे रहे हैं। अब खबर आ रही है कि 79 वर्षीय विंस का भयंकर कार एक्सीडेंट हो गया है और इसी के चलते 2 लोगों का भारी नुकसान हुआ है। मैकमैहन को इसी वजह से अब कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ेगा।
विंस मैकमैहन का हुआ एक्सीडेंट
TMZ ने अपनी हालिया रिपोर्ट में विंस मैकमैहन को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि विंस का 24 जुलाई 2025 को एक खतरनाक कार एक्सीडेंट हुआ। यह हादसा सुबह 9 कनेक्टिकट में हुआ। मैकमैहन पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। वो दूसरी कार के बेहद करीब थे और इसी वजह से हादसा देखने को मिला। खबरों के अनुसार मैकमैहन की बेंटली कार असल में एक BMW के पीछे टकरा गई और फिर डिवाइडर ग्रिल में घुस गई।
कचरा और टुकड़े रोड की दूसरी साइड गिर गए। रोड के उस साइड से आ रही फोर्ड क्यूजन फ्यूजन को भी मैकमैहन के कारण नुकसान हुआ। तीनों कार की हालत खराब हो गई और उन्हें टो करके ले जाना पड़ा। अच्छी चीज यह रही कि विंस मैकमैहन समेत तीनों लोगों ने सीटबेल्ट पहने थे और किसी को चोट नहीं आई।
विंस मैकमैहन को लगाना पड़ेगा कोर्ट का चक्कर
विंस मैकमैहन की गलती की वजह से खतरनाक हादसा हुआ है। इसी वजह से अब उन्हें कोर्ट में पेशी देनी होगी। मैकमैहन को अगले महीने कोर्ट में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। बता दें कि विंस पर पहले ही जेनल ग्रांट से जुड़ा गंभीर केस चल रहा है और अब उनके सामने एक अन्य मुश्किल आ गई है। मैकमैहन ने ग्रांट केस के बाद ही WWE से रिटायर होने का फैसला किया था और ट्रिपल एच इसके बाद से कंपनी की कमान संभाल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मैकमैहन को कार एक्सीडेंट के लिए भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:- WWE Raw में हुए थे चारों खाने चित, अब पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने भरी हुंकार, लेंगे Roman Reigns का बदला!
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
51 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines