Andrew Flintoff On WWE Contract: WWE में काम करने का सपना हर कोई देखता है. सभी को ये मौका नहीं मिल पाता है. कुछ ही कंपनी में जाकर नाम कमा पाते हैं. आपने देखा होगा कि WWE में एंट्री के लिए रेसलर्स को बहुत मेहनत करनी पड़ती है. कुछ सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें WWE द्वारा खुद ऑफर दिया जाता है. इनमें से एक इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ भी थे. उन्हें WWE ने तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट मेल किया था. फ्लिंटॉफ ने ये ऑफर एक मजबूरी के कारण ठुकरा दिया. फ्लिंटॉफ ने खुद इस बात का खुलासा किया.
WWE रेसलर बन सकते थे एंड्रयू फ्लिंटॉफ
एंड्रयू फ्लिंटॉफ का क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने 2010 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. पिछले साल Overlap’s Stick to Cricket पॉडकास्ट पर फ्लिंटॉफ ने WWE में एंट्री को लेकर खुलासा किया था. उन्होंने कहा, “मैं रिटायरमेंट के बाद कुछ समय के लिए छुप गया था. मैं सोच रहा था कि अब क्या करूंगा. टीवी से कुछ ऑफर आए, लेकिन वो मेरे प्लान में नहीं था. मैंने लगभग WWE में एंट्री कर ली थी. दुबई में मेरी हालत खराब हो गई थी. मैं अनफिट हो गया था. मेरा वजन काफी बढ़ गया था. मैं फिट होना चाहता था, लेकिन मुझे प्रेरणा की जरूरत थी.”
उन्होंने आगे कहा, “बचपन से मैंने WWE बहुत पसंद किया. मेरे दिमाग में वहां जाने का आइडिया आया. मैं स्काई नेटवर्क के साथ ‘League of Their Own’ भी कर रहा था. मैनचेस्टर में अंडरटेकर से मुकाबला पहला कदम था. मैंने चैनल को इसका आइडिया दिया. इस आइडिया को WWE को दे दिया गया. इसके बाद मैं विंस मैकमैहन के संपर्क में आ गया था. WWE ने मुझे अपनी एकेडमी में भेजा. मैंने वहां पर दो हफ्ते ट्रेनिंग की. इसके बाद WWE की तरफ से मुझे तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट का मेल आया. WWE ने मुझे रॉयल रंबल और रेसलमेनिया में लड़ने का ऑफर दिया. मुझे ये ऑफर ठुकराना पड़ा क्योंकि मेरे बच्चे अमेरिका नहीं जाना चाहते था. वो क्रिकेट ही खेलना चाहते थे”.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42: 2026 के सबसे बड़े शो में होने वाले मैचों की लिस्ट, इन रेसलर्स के बीच होगी कांटे की टक्कर
एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने बॉक्सिंग में आजमाया हाथ
एंड्रयू फ्लिंटॉफ को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए हुए 15 साल से अधिक समय बीत चुका है. उन्होंने 2010 में इंग्लैंड के लिए 79 टेस्ट, 141 वनडे और 7 टी20 मैच खेलने के बाद संन्यास ले लिया था. उनकी कुछ ऐतिहासिक पारियों को आज भी याद किया जाता है. क्रिकेट से रिटायर होने के बाद फ्लिंटॉफ ने बॉक्सिंग में भी किस्मत आजमाई. इसके बाद ही उन्होंने WWE में काम करने के बारे में सोचा था. फ्लिंटॉफ ने अगर ऑफर स्वीकार कर लिया होता तो शायद वो आज WWE के भी बड़े रेसलर हैं.
ये भी पढ़ें:- Triple H ने Cody Rhodes को WWE चैंपियन बनाकर कटाई नाक! सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
16 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines