Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE में रहस्यमयी बक्से के जरिए ‘शैतान’ की हुई एंट्री, Elimination Chamber 2026 में डेब्यू कर मचाई सनसनी

WWE Elimination Chamber 2026 का सफल समापन हो गया है. वहां पर रहस्यमयी बक्से का राज भी खुल गया है. इसके जरिए एक पूर्व WWE स्टार ने धमाकेदार डेब्यू किया है. उन्हें देखकर सभी खुश हो गए. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 1, 2026 09:53
WWE Elimination Chamber 2026

Elimination Chamber 2026: WWE में कुछ हफ्ते पहले एक रहस्यमयी बक्से की एंट्री हुई थी. Raw और SmackDown में लगातार इसे दिखाया जा रहा था. कहा गया था कि इसे WWE Elimination Chamber 2026 में खोला जाएगा. कई लोगों का मानना था कि इसके जरिए क्रिस जैरिको की वापसी हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पूर्व AEW स्टार डैनहोसेन ने इस बक्से के जरिए WWE में अपना डेब्यू किया. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे. उनका लुक भी बहुत शानदार था. लंबे समय बाद एक आइकॉनिक डेब्यू फैंस को देखने को मिला है.

पूर्व AEW स्टार का दिखा जलवा

Elimination Chamber 2026 में हुए शुरुआती तीन मैचों के बाद रहस्यमयी बक्से को स्टेज पर लाया गया. निक एल्डिस और एडम पीयर्स ने बक्से को खोला और इसका रहस्य उजागर किया. जैसे ही बक्सा खुला तो एक लकड़ी का ताबूत सबसे पहले निकला. इसके बाद डैनहोसेन उसमें से बाहर आए. डैनहोसेन का डेब्यू शानदार रहा. उन्होंने रिंग के चारों तरफ चक्कर लगाया. अंत में माइकल कोल और वेड बैरेट के सामने अनाउंस टेबल पर दांतों से भरा एक बॉक्स छोड़कर वापस चले गए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-AJ Lee ने WWE में 11 साल बाद चैंपियन बनकर रचा इतिहास, Elimination Chamber 2026 में विरोधी को किया चारों खाने चित

---विज्ञापन---

डैनहोसेन का कैरेक्टर है बहुत खतरनाक

डैनहोसेन का कैरेक्टर बहुत ही खतरनाक है. वो अपने डरावने लुक के लिए जाने जाते हैं. चेहरे पर पेंट लगाकर वो रिंग में आते हैं और इस वजह से उनकी फैन-फॉलोइंग तगड़ी है. उनका कॉमेडी-हॉरर किरदार उन्हें सबसे अलग बनाता है. वो खुद को शैतान का साया बताते हैं. डैनहोसेन कुछ समय पहले ही AEW से अलग हुए हैं. उन्होंने जनवरी 2022 में AEW में कदम रखा था. खैर कंपनी ने डैनहोसेन के लिए जरूर कोई ना कोई बड़ा प्लान बनाया होगा. उनका WWE रन बहुत ही शानदार रहने वाला है. रेसलमेनिया 42 में भी उनका तगड़ा मैच हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 रिजल्ट्स: Seth Rollins की धमाकेदार वापसी, Randy Orton ने कटाया WrestleMania का टिकट

First published on: Mar 01, 2026 09:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.