Vince McMahon: WWE WrestleMania 2026 वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है. SmackDown का एपिसोड खत्म हो गया है. अब सभी की नजरें सबसे पहले हॉल ऑफ फेम सेरेमनी पर हैं. पिछले कुछ सालों से WrestleMania के पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड के बाद ही सेरेमनी का आयोजन किया जाता है. इस बार स्टेफनी मैकमैहन को इस सम्मान से नवाजा गया. सेरेमनी के दौरान विंस मैकमैहन के नाम के चैंट्स भी फैंस लगाए. स्टेफनी ने जब उन्होंने नाम लिया तो सभी खुश हो गए.
विंस मैकमैहन के नाम से गूंजा एरीना
पिछले साल Wrestlepalooza प्रीमियम लाइव इवेंट में द अंडरटेकर ने आकर कहा कि 2026 के हॉल ऑफ फेम में स्टेफनी मैकमैहन को शामिल किया जाएगा. स्टेफनी इसके बाद भावुक हो गई थीं. हॉल ऑफ फेम समारोह की शुरुआत स्टेफनी को सम्मान देने से ही हुई. मैकमैहन को सबसे पहले एक वीडियो के जरिए ट्रिब्यूट दिया गया. WWE लॉकर रूम के सभी सदस्यों ने उन्हें लेकर अपनी बात रखी. शो के दौरान स्टेफनी के परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे. स्टेफनी की बेटियों ने भी स्पीच दी. स्टेफनी ने इसके बाद अपने भाषण में पिता विंस मैकमैहन के नाम का जिक्र किया. स्टेफनी ने अपने पिता को धन्यवाद दिया. इस दौरान फैंस की जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिली. दर्शकों ने थैंक्यू विंस के नारे लगाए.
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 के ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें? 13 मैचों में मचेगा खूब बवाल
एजे स्टाइल्स को भी मिला सम्मान
इस साल रॉयल रंबल में गुंथर के खिलाफ एजे स्टाइल्स ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. उन्होंने इसके बाद रिटायरमेंट ले लिया. गुंथर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. खैर बाद में एक Raw के एपिसोड में सभी ने स्टाइल्स को ट्रिब्यूट दिया. वहां पर द अंडरटेकर ने आकर कहा कि स्टाइल्स को भी 2026 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. स्टाइल्स भी टेकर की बात सुनकर भावुक हो गए थे.
ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स, 17 अप्रैल, 2026: Roman Reigns को हराने का दावा, फेमस स्टार ने जीता ऐतिहासिक मैच
संबंधित खबरें
WWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
40 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines