SmackDown: WWE Survivor Series 2025 में होने वाले वॉरगेम्स मैच को लेकर चीजें अब काफी घातक होती जा रही हैं. खासतौर पर मेंस वॉरगेम्स मैच का बिल्डअप जबरदस्त हो गया है. WWE SmackDown में इस हफ्ते 40 साल के ड्रू मैकइंटायर का तमाशा देखने को मिला. उन्होंने अनडिस्प्यूटेड चैंपियन कोडी रोड्स को अधमरा कर दिया. उनकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि तत्काल उन्हें मेडिकल उपचार दिया गया.
WWE SmackDown में ड्रू मैकइंटायर का दिखा खतरनाक रूप
WWE रिंग में कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. मैकइंटायर को रोड्स के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में हार का सामना भी करना पड़ा है. दोनों आगामी वॉरगेम्स मैच का हिस्सा भी हैं. मैकइंटायर ने हाल ही में द विज़न ग्रुप को ज्वाइन किया. वहीं सीएम पंक की टीम में कोडी शामिल हैं.
SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में विज़न ने आगामी मैच को संबोधित किया. वहां पर ज्यादा बात नहीं हो पाई क्योंकि द उसोज़ ने दखलअंदाजी कर दी. लगा था कि कोडी रोड्स भी उनके साथ आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कुछ देर बाद कोडी का म्यूजिक हिट हुआ और सभी खुश हो गए. हालांकि, सभी कोडी का इंतजार ही करते रह गए. कैमरा इसके बाद पार्किंग में एक बस की तरफ गया. वहां देखा गया कि काफी गुस्से में ड्रू मैकइंटायर बाहर निकले. इसके बाद कोडी बस के फर्श पर बुरी अवस्था में पड़े हुए दिखाई दिए. मैकइंटायर ने उनके ऊपर घातक हमला किया था. रोड्स खून से लथपथ हो गए थे. WWE ऑफिशियल्स ने तुरंत वहां पर आकर मेडिकल टीम को बुलाया. इसके बाद जे उसो और जिमी उसो भी दौड़ते हुए वहां पर पहुंचे.
ये भी पढ़ें:-WWE के 3 स्टार्स जिन्हें 2026 में Triple H पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाकर बहुत बड़ा तोहफा दे सकते हैं
WWE Raw में मचेगी तबाही
Survivor Series 2025 से पहले अगले हफ्ते होने वाला Raw का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. मेंस वॉरगेम्स मैच का असली बिल्डअप वहींं पर देखने को मिलेगा. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को भी शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. दोनों ने इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो में वापसी की थी. वहां पर रेंस ने लैसनर को सुपरमैन पंच मारकर धराशाई कर दिया था.
ये भी पढ़ें:-3 सुपरस्टार्स जो WWE Survivor Series 2025 में वापसी कर तबाही मचा सकते हैं
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
18 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
22 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines