हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Brock Lesner से लेकर Roman Reigns…‘धुरंधर’ मूवी में WWE सितारे! अनोखे वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाया हुआ है. इस फिल्म में काम रही स्टारकास्ट ने भी खूब दिल जीता है. सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ WWE स्टार्स धुरंधर की कास्टर में दिख रहे हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
धुरंधर मूवी में WWE स्टार्स!

WWE Stars In Dhurandhar: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर खूब झंडे गाड़ रही है. इसका क्रेज फैंस के सिर से नहीं उतरा है. रिलीज के 15 दिन बाद भी पर्दे पर जलवा बरकरार है. खैर इस फिल्म में जितने भी कैरेक्टर हैं, सभी ने जबरदस्त काम से वाहवाही लूटी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दिखाया गया है कि अगर धुरंधर फिल्म में WWE स्टार्स होते, तो फिर स्टारकास्ट कैसी होती. इस वीडियो को देखकर आप भी चौंक जाएंगे क्योंकि स्टारकास्ट लगभग एक जैसी लग रही है.

WWE स्टार्स धुरंधर बनते तो कैसी होती स्टारकास्ट?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो बहुत ही मजेदार है. सबसे पहले WWE दिग्गज पॉल हेमन को जमील जामाली के किरदार में दिखाया गया है. अजय सान्याल के रूप में ट्रिपल एच को पेश किया गया है. धुरंधर में अजय सान्याल की बहुत बड़ी भूमिका रही है. उनके जैसा ही काम WWE में ट्रिपल एच का भी है क्योंकि वो क्रिएटिव हेड हैं. सैथ रॉलिंस उजैर बलोच बने हैं और उनक लुक जबरदस्त लग रहा है. मेजर इकबाल के किरदार में 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन को दिखाया गया है.

वुमेंस स्टार रिया रिप्ली को उल्फत का रूप दिया गया है. सीएम पंक को रहमान डकैत के किरदार में पेश किया है, जो दिखने में काफी खूंखार लग रहे हैं. वहीं चौधरी असलम का कैरेक्टर ब्रॉक लैसनर को दिखाया गया है. फिल्म में एसपी चौधरी असलम का धांसू किरदार संजय दत्त ने निभाया है. यालीना जमाली का लुक लिव मॉर्गन को दिया गया है, जो बहुत ही सुंदर लग रही हैं. WWE के किंग रोमन रेंस हमजा अली मजारी के रोल में दिखाया है. रेंस का लुक काफी बेहतर लग रहा है. फिल्म में हमजा अली मजारी का किरदार रणवीर सिंह ने जबरदस्त अंदाज में निभाया था. पिंडा के अहम किरदार में जॉन सीना को दिखाया गया है. वीडियो का अंत बहुत ही गजब के अंदाज में हुआ है. अंडरटेकर को दाऊद इब्राहिम के रूप में दिखाया गया है. आप नीचे इस मजेदार वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 से पहले Brock Lesnar पर लगे घिनौने आरोप, गलत डिमांड के सनसनीखेज खुलासे से मचा बवाल!

रोमन रेंस-ब्रॉक लैसनर का होगा WrestleMania 42 में बड़ा मैच

धुरंधर मूवी की तरह मौजूदा समय में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी छाए हुए हैं. दोनों का 18 और 19 अप्रैल को होने वाले WrestleMania 42 में बड़ा मैच होने वाला है. रोमन की टक्कर सीएम पंक के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगा. कहा जा रहा है कि रेंस इस बार नए चैंपियन बन जाएंगे. दोनों की राइवलरी भी जबरदस्त चल रही है. वहीं ब्रॉक लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ तय किया गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE में The Undertaker और John Cena के ब्लॉकबस्टर रीयूनियन का ऐलान, WrestleMania 42 से पहले फैंस को मिलेगा तोहफा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola