हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

John Cena का 'भाई' बना 54 साल की उम्र में WWE का नया चैंपियन, पूर्व ट्राइबल चीफ को लगा तगड़ा झटका

WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. वहां पर दो नए चैंपियन फैंस को मिले. कंपनी ने फेमस स्टार्स को इस बार बड़ा पुश दिया है. हाल ही में इन्होंने टीम बनाई थी. आइए आपको बताते हैं कि मुकाबले में क्या हुआ.

विज्ञापन
WWE को मिले नए चैंपियन

WWE New Champion: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. टाइटल में बदलाव भी हुआ. डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ को तगड़ी सफलता मिली है. दोनों नए WWE टैग टीम चैंपियन बन गए हैं. ट्रुथ ने हाल ही में अपने लुक में बदलाव किया है. आप सभी जानते हैं कि वो खुद को जॉन सीना का भाई रॉन सीना बताते हैं. पिछले साल ये बात उन्होंने ब्रॉक लैसनर से कही थी.

WWE SmackDown में हुआ बड़ा मैच

डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ को साथ काम करते हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है. कुछ हफ्ते पहले दोनों ने WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच में जीत दर्ज की थी. इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में MFT ग्रुप के जेसी माटेओ और टामा टोंगा ने चैंपियनशिप प्रीस्ट औऱ ट्रुथ के खिलाफ दांव पर लगाई. मुकाबला काफी जबरदस्त रहा. मैच में वायट सिक्स ने भी दखलअंदाजी की. इनका MFT ग्रुप से ब्रॉल हुआ. अंकल हाउडी ने सोलो सिकोआ पर हमला किया. इससे जेसी माटेओ का ध्यान भटक गया. वो हाउडी के पीछे पड़ गए. मौके का फायदा उठाकर प्रीस्ट ने टामा को रिंग के बाहर कर दिया. वहीं ट्रुथ ने माटेओ को एए फिनिशिंग मूव लगाकर मैच जीत लिया. रेसलमेनिया 41 से पहले ट्रुथ और प्रीस्ट को कंपनी ने इस बार तगड़ा पुश दिया है. किसी ने सोचा नहीं था कि दोनों इतनी जल्दी चैंपियन बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें:-WWE में Cody Rhodes को विलेन Randy Orton के कहर से कौन बचाएगा? ये 3 स्टार्स कर सकते हैं मदद

विज्ञापन

पूर्व ट्राइबल चीफ को आया गुस्सा

पूर्व ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ पिछले कुछ समय से MFT ग्रुप को लीड कर रहे हैं. सिकोआ ने ही चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने इसे अपने साथी को दे दिया था. SmackDown में हार के बाद सिकोआ काफी गुस्से में दिखे. उन्होंने बैकस्टेज टामा टोंगा के ऊपर गुस्सा निकाला. टोंगा ने भी कहा कि रोमन रेंस की तरह सिकोआ लग रहे हैं. ऐसा लगता हि कि MFT टीम बहुत जल्द अलग होने वाली है.

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 20 मार्च, 2026: Randy Orton ने फेमस स्टार का तोड़ा हाथ, कंपनी को मिले नए चैंपियंस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola