WWE SmackDown रिजल्ट्स, 20 मार्च, 2026: Randy Orton ने फेमस स्टार का तोड़ा हाथ, कंपनी को मिले नए चैंपियंस

WWE SmackDown का शो जबरदस्त रहा. तगड़ा एक्शन देखने को मिला. स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. मेन इवेट में रैंडी ऑर्टन का बवाल देखने को मिला. आइए जानते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE

WWE SmackDown Results:

WWE SmackDown Results: WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो बहुत ही रोमांचक रहा. WWE ने पहले ही मैचों का ऐलान कर दिया था. तगड़े सैगमेंट भी देखने को मिले. टॉप स्टार्स का जलवा देखने को मिला. मेन इवेंट भी बढ़िया रहा. फैंस ने अपने पसंदीदा रेसलर्स को बहुत चीयर किया. वुमेंस डिवीजन ने सभी का दिल जीता. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट

शुरुआत में कैमरा बैकस्टेज में गया. वहां पर ड्रू मैकइंटायर ने जेकब फाटू को कार में पीटकर धराशाई किया. मैकइंटायर रिंग में आए. ड्रू ने कहा कि फाटू ने उनसे रेसलमेनिया मेन इवेंट छीन लिया. मैकइंटायर ने कहा कि वो लड़ने के लिए तैयार हैं. निक एल्डिस ने एंट्री की. एल्डिस ने मैकइंटायर पर आरोप लगाए. फाटू ने एंट्री की. दोनों के बीच ब्रॉल हुआ. अंत में फाटू ने मैकइंटायर को टेबल पर धराशाई कर दिया.

विज्ञापन

WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच

MFT के जेसी माटेओ और टामा टोंगा ने डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. ये मुकाबला अच्छा रहा. मैच में वायट सिक्स ने भी दखलअंदाजी की. इसका फायदा प्रीस्ट और ट्रुथ को मिला. दोनों ने चैंपियनशिप अपने नाम की.

टैग टीम मैच

मोटर सिटी मशीन गन्स का मैच फ्रैक्जिओम के साथ हुआ. ये टैग टीम मैच भी तगड़ा रहा. चारों स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. मोटर सिटी मशीन गन्स ने मुकाबले में जीत हासिल की.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

रैंडी ऑर्टन चेयर लगाकर रिंग के बीच में बैठे. ऑर्टन ने कहा कि उनकी विरासत इस बात से जुड़ी हो कि उन्होंने कितनी चैंपियनशिप जीती हैं. ऑर्टन ने कहा कि कोडी रोड्स ने उनसे कहा था कि उन्हें पुराना वर्जन चाहिए. रैंडी ने कहा कि उन्होंने वैसा ही किया. ऑर्टन ने कहा कि वो आरकेओ के जरिए ही 15वां टाइटल अपने नाम करेंगे.

सैमी ज़ेन का मैच

सैमी ज़ेन का मुकाबला एलिस्टर ब्लैक के साथ हुआ. दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. ट्रिक विलियम्स रिंग के बाहर बैठकर मैच देख रहे थे. सैमी ने रिंग के बाहर ट्रिक के ऊपर हमला किया. इसका फायदा ब्लैक को मिला. उन्होंने जबरदस्त जीत दर्ज की.

विज्ञापन

जेड कार्गिल का सैगमेंट

जेड कार्गिल ने रिया रिप्ली पर निशाना साधा. रिप्ली ने रिंग में एंट्री की. रिप्ली ने कार्गिल की बेइज्जती की और उन्हें हराने का दावा किया. कार्गिल ने इयो स्काई को लेकर भी बात रखी. मीचीन और बी-फैब ने एंट्री की. दोनों ने रिप्ली पर हमला किया. कार्गिल ने भी रिप्ली को जेडेड दिया.

WWE यूएस चैंपियनशिप मैच

कार्मेलो हेज ने इल्जा ड्रेगनोव के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. दोनों ने एक बार फिर अपने तगड़े एक्शन से सभी का दिल जीता. ये शो का सबसे बढ़िया मैच रहा. अंत में हेज ने बड़ी मुश्किल से अपने टाइटल को रिटेन किया.

विज्ञापन

किट विल्सन का सैगमेंट

किट विल्सन ने जेली रोल को रिंग में बुलाया. विल्सन ने रोल का मजाक बनाया और उनसे मैच लड़ने की बात कही. दोनों के बीच तगड़ी बहस देखने को मिली. अंत में विल्सन का पलड़ा भारी रहा.

WWE वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच

लैश लीजेंड और नाया जैक्स ने निकी बैला और ब्री बैला के खिलाफ टाइटल दांव पर लगाया. इस मुकाबले में शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस ने दखलअंदाजी की. मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. अंत में सभी के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. लीजें और जैक्स का दबदबा देखने को मिला.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

रैंडी ऑर्टन ने मैट कार्डोना से माफी मांगने के लिए उन्हें रिंग में बुलाया. कार्डोना ने एंट्री की. रैंडी ने माफी मांगी और फिर लो-ब्लो लगा दिया. ऑर्टन ने उन्हें आरकेओ लगाया. रैंडी ने मैट की रिंग के बाहर भी हालत खराब की. अंत में रिंग के अंदर ऑर्टन ने कार्डोना के हाथ को चेयर में फंसाया और उस पर किक मार दी. ऐसा लगा कि कार्डोना का हाथ टूट गया. शो के अंत में पार्किंग में मैकइंटायर और फाटू के बीच ब्रॉल हुआ. दोनों बिल्डिंग के टॉप से नीचे गिर गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ