Brock Lensar: WWE Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. इससे पहले होने वाला Raw का एपिसोड भी काफी मजेदार होगा. वहां पर एक बार फिर तगड़ा एक्शन दिखेगा. खास बात यह है कि शो के लिए ब्रॉक लैसनर को एडवर्टाइज किया गया है. साथ ही साथ वहां पर रोमन रेंस भी नज़र आएंगे. अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रेड ब्रांड के एपिसोड में क्या होगा.
WWE Raw में होगा तगड़ा बवाल
WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था. मेन इवेंट में सीएम पंक की टीम का ब्रॉल द विज़न ग्रुप से हुआ था. लोगन पॉल को पंक GTS लगाने वाले थे लेकिन ब्रॉक लैसनर ने वापसी की. उन्होंने पंक की सुपलेक्स से हालत खराब की. इसके अलावा लैसनर ने कोडी रोड्स को भी धोया. हालांकि, लैसनर की खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. रोमन रेंस ने वापसी की. उन्होंने लैसनर को जबरदस्त अंदाज में सुपरमैन पंच लगाया. रेंस ने इसके बाद ब्रॉन्सन रीड की भी सुपरमैन पंच और स्पीयर से हालत खराब की.
Survivor Series 2025 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का बवाल देखने को मिलेगा. इन दोनों की अगली उपस्थिति ओक्लाहोमा सिटी के पेकॉम सेंटर में होने वाले Raw में होने वाली है. WWE की ऑफिशियल वेबसाइड के अनुसार दोनों दिग्गज 24 नवंबर को होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में आएंगे. लैसनर और रेंस का आमना-सामना होगा तो फिर रिंग में तबाही मचना तय है. इन दोनों के अलावा इनके अन्य साथी भी वहां पर मौजूद होंगे. रिंग में अफरातफरी का माहौल बन सकता है. लैसनर के ऊपर इस बार सभी की नजरें होंगी. वह रोमन सहित अन्य बेबीफेस स्टार्स की हालत खराब कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-John Cena के The Last Time is Now टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले 16 WWE स्टार्स कौन-कौन हैं? देखिए पूरी लिस्ट
WWE Survivor Series 2025 में होंगे तगड़े मुकाबले
WWE Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. वहां पर बड़े मुकाबले होंगे. मेंस वॉरगेम्स मैच में सीएम पंक की टीम की टक्कर द विज़न ग्रुप के साथ होगी. पंक की टीम में उनके साथ रोमन रेंस, जे उसो, जिमी उसो और कोडी रोड्स रहेंगे. वहीं द विज़न में ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल, ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर हैं. विमेंस वॉरगेम्स मैच में रिया रिप्ली की टीम का मैच ओस्का की टीम से होगा. विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए स्टेफनी वकेर का मुकाबला निका बैला से होगा. वहीं जॉन सीना अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 के लिए Roman Reigns के संभावित विरोधी का नाम आया सामने, 7 बार के वर्ल्ड चैंपियन से होगी टक्कर!
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
18 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
22 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines