Braun Strowman: WWE ने इस साल मई की शुरुआत में कुछ स्टार्स को रिलीज किया, जिनमें सबसे बड़ा नाम ब्रॉन स्ट्रोमैन का था. स्ट्रोमैन को कंपनी ने दूसरी बार बाहर का रास्ता दिखाया. वह अच्छा काम कर रहे थे. उनके जाने से फैंस काफी दुखी हुए. बाद में रिपोर्ट में कहा गया था कि ज्यादा सैलरी की वजह से WWE ने उन्हें लेकर बड़ा कदम उठाया. खैर WWE से जाने के बाद स्ट्रोमैन ने अपने रिलीज को लेकर कोई बयान नहीं दिया. अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए WWE पर आरोप लगाया है.
पूर्व WWE स्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन ने क्या कहा?
ब्रॉन स्ट्रोमैन ने एक फैन के सवाल का जवाब काफी अजीब तरीके से दिया. दरअसल WWE उनके रिलीज के बावजूद मार्केटिंग के लिए उनके ब्रांड वेल्यू का प्रयोग कर रही है. फैन ने इस बात पर टिप्पणी करते हुए ट्रिपल एच से सवाल पूछा. प्रशंसक ने कहा,” WWE SummerSlam में ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे एक ऐसे गाय को हाइलाइट किया गया है जिसे रोस्टर से हटा दिया है, चाहे वह Netflix के अनरियल शो में हो या SummerSlam के प्री-शो में. आपको आश्चर्य होता है कि वह उनकी छवि का इतना इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें क्यों हटाया गया?”. इस पर स्ट्रोमैन ने WWE के बड़े लोगों पर तंज कसते हुए उनके निर्णय को मूर्खतापूर्ण बताया. उन्होंने कहा,”क्योंकि किसी ने मूर्खतापूर्ण बिजनेस निर्णय लिया है”.
Casue someone made a stupid business decision!!!!
— The Monster of all Monsters (@Adamscherr99) August 3, 2025
ब्रॉन स्ट्रोमैन अब उठा सकते हैं बड़ा कदम
ब्रॉन स्ट्रोमैन का रेसलिंंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. WWE में भी उनका करियर अच्छा रहा. 2017 के बाद उन्हें बढ़िया पुश दिया गया. 2020 में उन्होंने गोल्डबर्ग को हराकर अपने करियर में पहली बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी. अपने मजबूत शरीर और जबरदस्त एक्शन के लिए वह जाने जाते थे. स्ट्रोमैन के अनुभव को देखते हुए अन्य कंपनियों द्वारा उन्हें बड़ा ऑफर पेश किया जा सकता है. उन्होंने WWE के साथ ऑफिशियल तौर पर अपने 90-दिवसीय नॉन-कम्पीट क्लॉज पूरा कर लिया है. अब वह फ्री-एजेंट बन गए हैं. AEW के टोनी खान की नजरें उनके ऊपर जरूर होंगी. बहुत जल्द AEW में स्ट्रोमैन का डेब्यू देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:-फैंस के चहेते कपल ने WWE को कहा अलविदा, Triple H की खराब बुकिंंग से करियर का हुआ दुखद अंत!










