हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/WWE में आएगा ग्रैमी अवॉर्ड 2026 विजेता का 'तूफान', 1000 दिन बाद वापसी को लेकर आई खुशखबरी!
WWE
WWE में आएगा ग्रैमी अवॉर्ड 2026 विजेता का ‘तूफान’, 1000 दिन बाद वापसी को लेकर आई खुशखबरी!
WWE में ग्रैमी अवॉर्ड्स विजेता बैड बनी अपना जलवा दिखा चुके हैं. कंपनी द्वारा उनके लिए एक बार फिर बड़ा प्लान तैयार किया जा रहा है. बहुत जल्द उनकी वापसी देखने को मिल सकती है. उन्हें लेकर खास अपडेट सामने आया है.
WWE Return: WWE में ट्रिपल एच के एरा में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. बिजनेस पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है और इस वजह से सेलिब्रिटी को भी बीच-बीच में एक्शन में लाया जा रहा है. प्रसिद्ध सिंगर और रैपर बैड बनी के बारे में आप सभी जानते हैं. हाल ही में बनी ने 2026 ग्रैमी अवॉर्ड्स में एल्बम ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता. बनी इसके बाद भावुक भी हो गए थे. बनी ने अपने करियर में छह ग्रैमी अवॉर्ड्स जीते हैं. खैर WWE फैंस के लिए अब खुशखबरी आ रही है. बनी की बहुत जल्द WWE रिंग में एंट्री हो सकती है.
बैड बनी की WWE में वापसी को लेकर अपडेट
बैड बनी का म्यूजिक करियर बहुत बढ़िया चल रहा है. दुनियाभर में वो प्रदर्शन करते हैं. उनकी फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. हर कोई उन्हें जानता है. Wrestling Observer Live पर ब्रायन अल्वारेज ने बनी को लेकर बड़ी बात कही. अल्वारेज ने कहा कि बनी की WWE में बहुत जल्द वापसी हो सकती है. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी वापसी काफी नजदीक है. उनके वापस आने की कोई समयसीमा नहीं है, लेकिन उनका आना तय है. ऐसा लगता है कि WWE ने बनी के लिए बड़ा प्लान बनाया है. रेसलमेनिया 42 से पहले उनकी वापसी हो सकती है.
बैड बनी पहले WWE में तगड़ा एक्शन दिखा चुके हैं. उन्होंने कुछ शानदार मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. WWE में उनका आखिरी मैच 6 मई 2023 को हुआ था. करीब 1000 दिन पहले वो अंतिम बार एक्शन में दिखे थे. डेमियन प्रीस्ट के साथ उनका स्ट्रीट फाइट मैच हुआ था. बनी ने 2021 में WWE में अपना डेब्यू किया था. अभी तक वो कंपनी में तीन मैच लड़ चुके हैं.

---विज्ञापन---
Bad Bunny is expected to be back in WWE very soon, sooner rather than later.