Survivor Series: WWE Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. फैंस और स्टार्स इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कंपनी ने चार मुकाबलों का ऐलान किया है. मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच पर सभी की नजरें हैं. इनका बिल्डअप बहुत ही गजब के अंदाज में किया गया है. कंपनी के टॉप स्टार्स इसमें परफॉर्म करेंगे. ट्रिपल एच को अपनी बुकिंग पर भी ध्यान देना होगा. थोड़ा भी गड़बड़ हुई तो मामला खराब हो सकता है. इस आर्टिकल में हम तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनकी Survivor Series 2025 में हार से फैंस का जमकर गुस्सा फूट सकता है.
रोमन रेंस
Survivor Series 2025 में रोमन रेंस भी एक्शन में दिखाई देंगे. मेंस वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम का हिस्सा वह हैं. उनके साथ सीएम पंक, द उसोज़ और कोडी रोड्स रहेंगे. रेंस कंपनी के बड़े स्टार हैं. उनकी फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. उनकी हार किसी को भी बर्दाश्त नहीं होगी. ट्रिपल एच को इस बार ध्यान देना होगा. पिछले महीने Crown Jewel 2025 में भी उन्हें ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ हार मिली थी. लगातार दूसरी हार से उन्हें नुकसान पहुंच सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw ऑफ-एयर होने के बाद Roman Reigns ने साथियों के साथ किस अंदाज में मनाया जश्न? देखें वायरल वीडियो
जॉन सीना
Survivor Series 2025 में जॉन सीना अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. हाल ही में उन्होंने टाइटल जीता था. सीना अंतिम बार इस पीएलई में नज़र आएंगे इसके बाद आगामी 13 दिसंबर को वह अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. सीना अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. ऐसे में उनकी हार भी कोई नहीं देखना चाहेंगे. मिस्टीरियो के खिलाफ वह हार गए तो फिर फैंस नाराज हो सकते हैं.
स्टेफनी वकेर
Survivor Series 2025 में स्टेफनी वकेर अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को निकी बैला के खिलाफ डिफेंड करेंगी. स्टेफनी ने कुछ महीने पहले ही चैंपियनशिप जीती थी. स्टेफनी को अब कंपनी ने बतौर चैंपियन टाइम देना चाहिए. उनकी हार भी कोई सहन नहीं कर पाएगा. सबसे बड़ी बात है कि अगर उनके टाइटल रन को इतनी जल्दी खत्म कर दिया गया तो फिर तगड़ा नुकसान हो सकता है. उनका उभरता करियर बर्बाद हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-224 दिन बाद WWE रिंग में हॉल ऑफ फेमर को मिली पहली जीत, पिछले हफ्ते John Cena का दिया था साथ
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
11 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines