WWE: द रॉक WWE के सबसे चहेते स्टार हैं. अब तो वह हॉलीवुड में भी अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. द रॉक बीच-बीच में WWE रिंग में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं. Elimination Chamber 2025 में उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया था. इसके बाद कंपनी के कई स्टार्स ने रॉक के ऊपर निशाना साधा. हालांकि, इसके बाद से वह अभी तक WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. रॉक की हर जगह तारीफ होती है. शायद ही कोई होगा जो उनसे नफरत करता होगा. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो रॉक को पसंद नहीं करते हैं.
रैंडी ऑर्टन
रैंडी ऑर्टन और द रॉक का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. रियल लाइफ में भी दोनों के बीच काफी गहमागहमी रही है. सबसे पहले 2004 में इन दोनों का रिश्ता खराब हुआ था. उस समय बैकस्टेज रॉक और ऑर्टन के बीच तनाव की काफी खबरें सामने आई थीं. ऑर्टन और रॉक के बीच मुकाबले भी हो चुके हैं. ऑर्टन कई बार रॉक के खिलाफ इंटरव्यू में जहर उगल चुके हैं. दोनों एक-दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं. ESPN को दिए गए एक इंटरव्यू में ऑर्टन ने कहा था कि रॉक रेसलर नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्टर हैं. अभी भी रॉक के ऊपर निशाना साधने से ऑर्टन पीछे नहीं हटते हैं.
कोडी रोड्स
पिछले एक साल में द रॉक ने सबसे ज्यादा गलत कोडी रोड्स के साथ ही किया है. रोड टू WrestleMania 40 के दौरान रॉक ने कोडी को WWE टीवी पर जमकर धोया. इसके बाद मेगा इवेंट में हुए टैग टीम मैच में रॉक ने रेंस के साथ मिलकर कोडी और सैथ रॉलिंस को हराया था. रॉक ने कोडी की मां की भी जमकर बेइज्जती की. Elimination Chamber 2025 से पहले SmackDown में रॉक ने आकर रोड्स से उनकी आत्मा की मांग की थी. बाद में रॉक के ऑफर को रोड्स ने ठुकरा दिया था. कोडी और रॉक के बीच चीजें आगे भी सही नहीं होने वाली हैं. WWE द्वारा फ्यूचर में इनके बीच मैच भी बुक किया जा सकता है.
सीएम पंक
सीएम पंक भी द रॉक को पसंद नहीं करते हैं. इनका इतिहास भी काफी पुराना रहा है. दोनों की बैकस्टेज भी कई बार झड़प हो चुकी है. पंक अभी भी मौका मिलने पर रॉक के ऊपर तंज कसते रहते हैं. Elimination Chamber 2025 के बाद पंक ने रॉक को गंजा धोखेबाज कहा था. पंक ने रॉक के ऊपर मनमानी का आरोप भी लगाया था. वैसे इन दोनों के बीच 2013 से ज्यादा टेंशन हैं. इस साल दोनों की राइवलरी भी जबरदस्त रही थी. पंक और रॉक के बीच आगे भी कभी सुलह नहीं होने वाली है.
ये भी पढ़ें:-WWE स्टार ने बड़ा दावा करते हुए CM Punk vs Gunther मैच को टॉयलेट क्रैश वीडियो से किया बेइज्जत
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
12 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines