WWE स्टार ने बड़ा दावा करते हुए CM Punk vs Gunther मैच को टॉयलेट क्रैश वीडियो से किया बेइज्जत

WWE SummerSlam 2025 जबरदस्त होने वाला है. वहां पर गुंथर और सीएम पंक के बीच चैंपियनशिप मुकाबला होगा. इस मैच को लेकर एक स्टार ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

roma (2)

WWE

WWE: WWE में इस समय SummerSlam 2025 की तैयारी चल रही है. कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. गुंथर भी एक्शन में नज़र आएंगे. वह अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सीएम पंक के खिलाफ डिफेंड करेंगे. Raw में पंक ने गौंटलेट मैच जीतकर द रिंग जनरल के खिलाफ टाइटल शॉट प्राप्त किया. खैर पंक और गुंथर के बीच होने वाले मैच को लेकर कई लोग खुश नहीं हैं, जिसमें सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर भी शामिल हैं. मैकइंटायर ने सोशल मीडिया पर दोनों की जमकर बेइज्जती की है.

विज्ञापन

WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर ने क्या कहा?

पिछले साल सीएम पंक की ड्रू मैकइंटायर के साथ जबरदस्त राइवलरी रही थी. पंक को बिल्कुल भी ड्रू पसंद नहीं करते हैं. उनके मन में गुंथर के लिए भी कड़वाहट भरी है. मैकइंटायर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने विरोधियों पर निशाना साधने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं. आए दिन किसी ने किसी को लेकर उनका बयान सामने आते रहता है.

विज्ञापन

SummerSlam 2025 में गुंथर और सीएम पंक के बीच मैच ऑफिशियल होने के बाद ड्रू मैकइंटायर ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया. स्कॉटिश वॉरियर ने दो चीनी मिट्टी के टॉयलेट का एक वीडियो पोस्ट किया, जो रस्सियों पर झूल रहे थे और फिर हवा में एक-दूसरे से बुरी तरह टकरा गए. मैकइंटायर ने कैप्शन में लिखा गुंथर vs सीएम पंक. मैकइंटायर ने दोनों स्टार्स की बेइज्जती कर बता दिया है कि मैच अच्छा नहीं होने वाला है.

विज्ञापन

Saturday Night’s Main Event में ड्रू मैकइंटायर को मिली थी हार

हाल ही में Saturday Night’s Main Event का आयोजन हुआ था. वहां पर ड्रू मैकइंटायर की टक्कर रैंडी ऑर्टन से हुई थी. दोनों ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. मैच में लोगन पॉल और जेसी रोल की दखलअंदाजी भी हुई. अंत में ऑर्टन ने मैकइंटायर को शानदार आरकेओ लगाते हुए मैच अपने नाम किया. WWE ने SummerSlam 2025 के लिए भी मैकइंटायर का मैच बुक कर दिया है. समर की सबसे बड़ी पार्टी में मैकइंटायर और लोगन पॉल का मुकाबला रैंडी ऑर्टन और जेसी रोल से होगा. मैकइंटायर पहली बार पॉल के साथ टैग टीम मैच में काम करते हुए नज़र आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ