Triple H: आगामी 13 दिसंबर को WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन होगा. वहां पर जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. उनका अंतिम विरोधी चुनने के लिए 16 स्टार्स के बीच टूर्नामेंट रखा गया है. पहले राउंड के सभी मुकाबले हो चुके हैं. कई स्टार्स ने अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है. अब कुछ ही रेसलर्स के पास सेमीफाइनल के बाद फाइनल जीतकर सीना को रिटायर करने का मौका है. इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके साथ ट्रिपल एच ने सीना का आखिरी मैच कराया तो फैंस बौखला सकते हैं.
सोलो सिकोआ
जॉन सीना के लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट का हिस्सा सोलो सिकोआ भी हैं. पहले राउंड में सिकोआ ने डॉल्फ जिगलर को हराया था. अब अगले राउंड में उनका मैच पेंटा के साथ होने वाला है. सिकोआ भी जॉन सीना को रिटायर करने की सोच रहे हैं. सोलो कह चुके हैं कि सीना के आखिरी विरोधी वह ही होंगे. अगर ऐसा होता है तो फिर यह ट्रिपल एच का गलत कदम होगा. सिकोआ और सीना के मुकाबले को बहुत कम लोग पसंद करेंगे. वैसे भी कुछ साल पहले इनके बीच मैच हो चुका है. दोनों के मैच में कोई दम भी नहीं रहेगा और ना ही फैंस उत्साहित रहेंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 में होने वाले 3 बड़े मैच जिनमें धोखेबाजी की संभावना बहुत ज्यादा है
जे उसो
लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट के पहले राउंड में जे उसो ने द मिज़ को हराया. अब अगले राउंड में उनका मैच रुसेव के साथ होगा. उसो भी कह चुके हैं कि वह जॉन सीना के आखिरी विरोधी होंगे. रेसलमेनिया 41 के बाद जे को सोशल मीडिया पर काफी निगेटिव रिएक्शन मिल रहा है. फैंस बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे कि सीना का आखिरी मैच उसो के साथ हो. वैसे भी जे काफी पुराने रेसलर हैं. हर कोई चाहता है कि यह मौका किसी यंग और उभरते स्टार को मिलना चाहिए.
द मिज़
टूर्नामेंट के पहले राउंड में द मिज़ को जे उसो ने हराया था. दूसरे राउंड में एलए नाइट का मैच शेमस के साथ होने वाला था लेकिन यह रद्द हो गया है. शेमस इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. अब लगभग यह तय है कि शेमस की जगह द मिज़ को दी जा सकती है. ऐसा होने पर मिज़ के पास सीना को रिटायर करने का मौका हाथ आ जाएगा. फैंस बिल्कुल नहीं चाहेंगे कि सीना और मिज़ का मैच हो. दोनों का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. इस साल कुछ बड़े मैचों में मिज़ को सीना उनके मूव्स के जरिए ट्रिब्यूट दे चुके हैं. सीना के आखिरी विरोधी मिज़ तो बिल्कुल नहीं होने चाहिए. ट्रिपल एच को इस बारे में नहीं सोचना चाहिए.
ये भी पढ़ें:-‘WWE इतिहास के सबसे घटिया जनरल मैनेजर’- टाइटल हारने के बाद Becky Lynch ने ऑफिशियल पर लगाई आरोपों की झड़ी
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines