WWE SummerSlam 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. 1 और 2 अगस्त को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी के बड़े स्टार्स इसमें हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं. ब्रॉक लैसनर, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस जैसे बड़े स्टार्स के मैच बुक कर दिए गए हैं. ट्रिपल एच हमेशा की तरह कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज जरूर देंगे. मौजूदा समय में कुछ तगड़े रेसलर्स एक्शन से बाहर चल रहे हैं. इनकी वापसी का इंतजार सभी कर रहे हैं. यहां हम आपको तीन दिग्गजों के बारे में बताएंगे जिनकी SummerSlam 2026 से पहले वापसी नहीं हुई तो फैंस का गुस्सा फूट सकता है.
सीएम पंक
सीएम पंक ने 2023 में WWE में वापसी की थी. इसके बाद से वो लगातार एक्टिव होकर काम कर रहे हैं. उनकी वजह से कंपनी को बढ़िया फायदा हो रहा है. रेसलमेनिया 42 में पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ हार गए थे. इसके बाद Raw के एपिसोड में उनका कोडी रोड्स के साथ सैगमेंट हुआ था. तब से अभी तक पंक की टीवी पर वापसी नहीं हुई है. SummerSlam 2026 से पहले उनकी वापसी ट्रिपल एच ने जरूर करानी चाहिए.
ये भी पढ़ें: WWE का अगला धांसू प्रीमियम लाइव इवेंट कब और कहां होने वाला है? जानिए Brock Lesnar को कौन देगा टक्कर
रैंडी ऑर्टन
सभी को लगा था कि रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वो कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच में हार गए. इसके बाद से रैंडी गायब चल रहे हैं. हार के बाद उन्होंने कोडी के ऊपर हमला भी किया था. सभी उनकी वापसी की राह देख रहे हैं. SummerSlam 2026 से पहले उनकी धमाकेदार वापसी तो बनती है. वो आएंगे तो दर्शक खुशी से झूम उठेंगे.
केविन ओवेंस
केविन ओवेंस पिछले साल रेसलमेनिया से पहले एक्शन से बाहर हो गए थे. एक साल से ज्यादा का समय हो गया है और वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए हैं. बीच-बीच में वो टीवी पर जरूर दिखे हैं. फैंस अब उन्हें मैच लड़ते हुए देखना चाहते हैं. SummerSlam 2026 से पहले उनकी वापसी भी बनती है. वो आएंगे तो कुछ नई कहानियां सामने आ सकती हैं. आप सभी जानते हैं कि ओवेंस बतौर हील जबरदस्त काम करते हैं.
ये भी पढ़ें: Roman Reigns का WWE में रहा है खौफ, ये 5 सूरमा भी कभी नहीं दे पाए मात
संबंधित खबरें
WWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!
2 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
3 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
3 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
4 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार? दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
5 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल
7 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने जीत दर्ज कर तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर बेटे ने किया खतरनाक अटैक
17 days agoWWE में वर्ल्ड चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रोया Roman Reigns का दोस्त, वीडियो हुआ वायरल
20 days agoWWE स्टार कोडी रोड्स पर टूटा दुखों का पहाड़, फराओ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर छलका दर्द
23 days agoWWE ने 10 रेसलर्स का करियर किया तबाह! रातों-रात अचानक कंपनी से निकाला बाहर
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines