Roman Reigns का WWE में रहा है खौफ, ये 5 सूरमा भी कभी नहीं दे पाए मात

WWE स्टार रोमन रेंस को अब पूरी दुनिया जानती है. कंपनी ने हमेशा उन्हें तगड़ा पुश दिया. रेंस ने भी खूब मेहनत की और किसी को निराश नहीं किया. कंपनी में रेंस ने ज्यादातर मुकाबले जीते हैं. WWE के ऐसे दिग्गज भी हैं जो रेंस को कभी हरा नहीं पाए हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns: 2012 से WWE के मेन रोस्टर में रोमन रेंस काम कर रहे हैं. फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं. रोमन को बतौर फेस तगड़ा पुश दिया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. अगस्त, 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया. इसके बाद रेंस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. पूरी दुनिया उन्हें जानती है. हर कोई रिंग में उनकी साथ कम्पीट करने की चाह रखता है. रेंस का हमेशा से खौफ रहा है. उन्हें हरा पाना बहुत मुश्किल काम है. कुछ ऐसे दिग्गज हैं जो कभी रेंस को मात नहीं दे पाए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द अंडरटेकर

द अंडरटेकर2 / 6

द अंडरटेकर ने कुछ साल पहले रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. 2017 के Wrestlemania में दोनों की टक्कर हुई थी. तगड़े मुकाबले में टेकर को हार का सामना करना पड़ा था. रेंस और टेकर के बीच एक ही मुकाबला हुआ है. 2019 में दोनों ने टैग टी मैच में साथ में काम किया था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ऐज

ऐज3 / 6

ऐज का भी WWE में बहुत बड़ा नाम रहा है. मौजूदा समय में वो AEW में काम कर रहे हैं. ऐज और रोमन रेंस की भी तगड़ी राइवलरी रही है. Wrestlemania 37 और Money in the Bank 2021 में दोनों का मैच हुआ था. वहां पर रेंस ने ही जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)

जॉन सीना

जॉन सीना4 / 6

जॉन सीना ने 2025 के अंत में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. सीना और रोमन रेंस की राइवलरी भी रही. अब सोचिए सीना जैसा रेसलर भी रेंस को मात नहीं दे पाया है. SummerSlam 2021 में दोनों के बीच अंतिम मैच हुआ था. वहां पर भी रेंस ने ही जीत हासिल की थी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन5 / 6

रैंडी ऑर्टन का करियर भी ऐतिहासिक रहा है. ऑर्टन और रोमन रेंस के बीच बीस से ज्यादा मुकाबले हुए हैं. सभी मुकाबलों में रेंस को ही जीत मिली है. रोमन को हराने में द वाइपर हमेशा नाकाम रहे हैं. रैंडी अभी भी कंपनी में काम कर रहे हैं. देखना होगा कि फ्यूचर में वो रेंस को हरा पाएंगे या नहीं. (Photo: WWE.com)

गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग6 / 6

गोल्डबर्ग ने भी रिटायरमेंट ले लिया है. वो भी WWE में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ चुके हैं. Elimination Chamber 2022 में रोमन रेंस के साथ गोल्डबर्ग का यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. वहां पर रेंस ने आसानी से जीत हासिल की थी. गोल्डबर्ग भी रेंस को हरा नहीं पाए हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन