Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होगा. पिछले हफ्ते इनके मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था. फेमी ने लैसनर को रिंग के बीच उठाकर पटक दिया था. ये देखकर सभी हैरान रह गए थे. लैसनर को इतना बुरा हाल शायद ही फैंस ने कभी देखा होगा. इस हफ्ते Raw के एपिसोड में भी द बीस्ट एंट्री करेंगे. लैसनर बदले के मूड में होंगे. वो फेमी के ऊपर कहर ढा सकते हैं. यहां हम तीन चीजों की बात करेंगे जो लैसनर इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में कर सकते हैं.
ओबा फेमी को पड़ सकता है एफ-5
ओबा फेमी को रिंग में खतरनाक अंदाज में दिखाया जा रहा है. वो मॉन्स्टर हैं. उनका दबंग अंदाज सभी को पसंद आ रहा है. फेमी ने पिछले हफ्ते लैसनर को खतरनाक मूव लगाकर धराशाई कर दिया. द बीस्ट को इस तरह पटखनी देना हर किसी के बस की बात नहीं है. लैसनर बदला लेने में माहिर हैं. वो इस हफ्ते फेमी को सबक सिखा सकते हैं. फेमी को Raw में एफ-5 और सुप्लेक्स पड़ सकता है. ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा.
ये भी पढ़ें:-‘परिवार से पंगा मत लो’, WWE Raw में एंट्री से पहले Roman Reigns का खौला खून, दुश्मन को दी चेतावनी
ब्रॉक लैसनर दे सकते हैं प्रोमो
ब्रॉक लैसनर के साथ अभी तक पॉल हेमन भी रहे हैं. लैसनर का इस हफ्ते रेड ब्रांड में अलग अंदाज देखने को मिल सकता है. हो सकता है कि वो रिंग में आकर प्रोमो दें. लैसनर कुछ बड़े शब्दों का इस्तेमाल वो फेमी के खिलाफ कर सकते हैं. लैसनर कह सकते हैं कि वो रेसलमेनिया 42 में फेमी की हालत खराब करेंगे. लैसनर के साथ-साथ हेमन भी बड़ा दावा कर सकते हैं. वैसे सभी लैसनर को प्रोमो देते हुए देखना चाहते हैं.

ब्रॉक लैसनर रख सकते हैं बड़ी शर्त
ब्रॉक लैसनर अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. वो जल्द ही रिटायरमेंट ले सकते हैं. लैसनर मुकाबले में बड़ी शर्त रख सकते हैं. हो सकता है कि उन्हें ओबा फेमी ही उकसा दें. लैसनर कह सकते हैं कि अगर वो मुकाबले में हारेंगे, तो रिटायरमेंट ले लेंगे. इस तरह की शर्त से मैच को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ जाएगा. कहीं ना कहीं ये एक बढ़िया शर्त भी रहेगी. फेमी को भी इसके जरिए बड़ा पुश मिल जाएगा. वो लैसनर को रिटायर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE स्टार को रिहर्सल का वीडियो पोस्ट करना पड़ा महंगा, Triple H ने ऐसा जुर्माना ठोका कि जिंदगी भर होगा पछतावा!










