WWE: WWE Night of Champions 2025 के आयोजन में कुछ ही समय बचा हुआ है. 28 जून को सऊदी अरब में फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलने वाला है. सभी इसके लिए तैयार हैं. टॉप स्टार्स के एक्शन पर सभी की नजरें रहेंगी. WWE द्वारा कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. ट्रिपल एच ने जरूर कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज प्लान किया होगा. SummerSlam 2025 को देखते हुए कुछ रेसलर्स वापस आ सकते हैं. यहां हम आपको तीन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो Night of Champions 2025 में वापसी कर तबाही मचा सकते हैं.
रोमन रेंस
रेसलमेनिया 41 में हुए ट्रिपल थ्रेट मैच में रोमन रेंस को सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद Raw के एपिसोड में रोमन के ऊपर सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर ने हमला किया था. तब से WWE टीवी पर रेंस नजर नहीं आए हैं. सभी उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेंस बहुत जल्द रिंग में एंट्री करने के लिए तैयार हैं. वह Night of Champions 2025 में वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं. हो सकता है कि वह जॉन सीना से टक्कर लें. इसके बाद SummerSlam 2025 में दोनों के बीच वन लास्ट टाइम मैच हो सकता है.
ब्रॉक लैसनर
SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर को कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. तब से वह टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. आए दिन उनकी वापसी को लेकर अफवाहें और अटकलें सामने आती रहती हैं. ट्रिपल एच ने कहा है कि वह अभी भी कंपनी के साथ बने हुए हैं. लैसनर कभी भी वापस आकर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं. Night of Champions 2025 में द बीस्ट एंट्री कर सभी को हैरान कर सकते हैं. पिछले कुछ हफ्तों में टीवी पर उनका नाम भी लिया गया है. कोडी रोड्स ने भी उनका किमूरा लॉक लगाकर बड़े संकेत दिए हैं. ब्रॉक को वापस लाकर ट्रिपल एच प्रशंसकों को खुश कर सकते हैं.
टोंगा लोआ
टोंगा लोआ ने पिछले साल सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन ज्वाइन की थी. ब्लडलाइन स्टोरी में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. सर्वाइवर सीरीज में हुए ब्लडलाइन वॉरगेम्स मैच में लोआ चोटिल हो गए थे. उनके बाइसेप्स में इंजरी आ गई थी. तब कहा गया था कि वह करीब सात महीने के लिए बाहर रहेंगे. Night of Champions 2025 में जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. इस मुकाबले में वापसी कर सिकोआ का साथ लोआ दे सकते हैं. सोलो ने जरूर बैकअप प्लान बनाया हो सकता है. WWE द्वारा फैंस को बड़ा तोहफा दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- MLC 2025: आईपीएल के फ्लॉप खिलाड़ी का धमाका, आंद्रे फ्लेचर का शतक गया बेकार, नाइट राइडर्स को मिली हार
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
53 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines