हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/3 कारण क्यों Roman Reigns ने 2026 का मेंस WWE Royal Rumble मैच जीतकर टाइटल के लिए दावा ठोकना चाहिए
WWE
3 कारण क्यों Roman Reigns ने 2026 का मेंस WWE Royal Rumble मैच जीतकर टाइटल के लिए दावा ठोकना चाहिए
WWE Royal Rumble 2025 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें होंगी. कुछ कारणों से इस बार रेंस को रंबल मैच का विजेता जरूर बनना चाहिए.
Roman Reigns: 2025 में WWE में रोमन रेंस कुछ खास नहीं कर पाए. सात ही मुकाबलों का हिस्सा रेंस बने. अब 2026 को शानदार बनाने पर उनकी नजरें होंगी. 2026 का सबसे पहला प्रीमियम लाइव इवेंट Royal Rumble होगा. 31 जनवरी को इसका आयोजन होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन इस बार जीत के प्रबल दावेदार हैं. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों रेंस ने 2026 का मेंस Royal Rumble मैच जीतकर टाइटल के लिए दावा ठोकना चाहिए.
रोमन रेंस को रंबल मैच जीते हुए हो गया बहुत टाइम
रोमन रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैचों में अभी तक तगड़ा काम किया है. कई बार वो रनर-अप रह चुके हैं. 2015 में अंतिम बार रेंस ने रंबल मैच में जीत हासिल की थी. उस समय उनकी जीत पर थोड़ा विवाद हुआ था. फैंस को लगा था कि कंपनी के द्वारा उन्हें जबरदस्ती का पुश दिया जा रहा है. खैर रोमन कंपनी के सबसे बड़े स्टार बन चुके हैं. अब रेंस रंबल मैच के विजेता बनेंगे तो उन्हें जबरदस्त पॉप मिलेगा. कोई भी उनके खिलाफ नहीं जाएगा. उन्हें रंबल मैच ना जीते हुए दस साल हो गए हैं. इस वजह से भी उनकी अब जीत बनती है.
WrestleMania 42 में इस बार बड़े मैच होने वाले हैं. कंपनी द्वारा बड़े नामों को अभी से एडवर्टाइज किया जा रहा है. मेंस रॉयल रंबल मैच जीतने वाले स्टार को सीधे रेसलमेनिया में टाइटल शॉट मिलता है. Royal Rumble इवेंट से ही हमेशा रोड टू रेसलमेनिया की शुरुआत होती है. WrestleMania 42 का उत्साह बढ़ाने के लिए रेंस को 2026 का रंबल मैच जीतना चाहिए. वो लगातार टीवी पर आते रहेंगे, तो इसका फायदा कंपनी को भी होगा. वीकली शोज में टिकटों की सेल्स में भी बढ़ोत्तरी होगी.
पिछले साल WrestleMania 40 में रोमन रेंस को कोडी रोड्स ने हराकर उनके ऐतिहासिक अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रन का अंत किया था. रेंस ने एक बार फिर टाइटल जीतने के संकेत दे दिए हैं. रोमन को कंपनी द्वारा ज्यादा समय तक चैंपियनशिप से दूर नहीं रखा जा सकता है. 2026 में उनका चैंपियन बनना लगभग तय है. इसके लिए सीधा एक रास्ता है कि उन्हें रंबल मैच का विजेता बनना पड़ेगा. ये काम वो करते हैं, तो फिर उनके रेसलमेनिया में चैंपियन बनने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी.

LAS VEGAS… ACKNOWLEDGE ME!
WrestleMania 42 returns on April 18 & 19! Get your 2-day combo tickets now to be there LIVE! ☝🏽