'उम्र का अंतर', WWE दिग्गज Nikki Bella ने तोड़ा 20 साल छोटे लड़के से रिश्ता, खुद किया बड़ा खुलासा

WWE में निकी बैला 2025 से एक्टिव होकर काम कर रही हैं. कुछ महीने पहले वो अपने एक रिलेशन को लेकर चर्चा में आई थीं. अब उन्होंने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि निकी ने क्या कहा.

WWE

निकी बैला का बड़ा बयान

Nikki Bella: WWE में निकी बैला का बहुत बड़ा नाम है. 2025 से वो कंपनी में एक्टिव हैं और जोरदार काम कर रही हैं. निकी अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं. कुछ साल पहले उनका तलाक हो गया था. कुछ महीने पहले निकी एक ऑफ-स्क्रीन खबर को लेकर लाइमलाइट में आई थीं. वो खुद से 20 साल छोड़े लड़के को डेट कर रही थीं. निका का ये रिलेशन ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया. उन्होंने इस बार खुद खुलासा किया है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ.

विज्ञापन

WWE दिग्गज निकी बैला का बड़ा बयान

दरअसल WWE दिग्गज निकी बैला फिलाडेल्फिया ईगल्स के स्टार खिलाड़ी कूपर डीजीन को डेट कर रही थीं. दोनों की कुछ तस्वीरें साथ में आई थीं. दोनों की उम्र में 20 साल का गैप है. WWE के कुछ शोज में फैंस ने कूपर के चैंट्स भी निकी की एंट्री पर लगाए थे. Lala Kent को हाल ही में निकी ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर निकी ने कूपर के साथ रिलेशन स्वीकार किया. इस रिश्ते के टूटने की वजह भी उन्होंने बताई.

विज्ञापन

निकी ने कहा, “20 साल छोटा होना बहुत कम उम्र है. मुझे अहसास हुआ कि 20 की शुरुआत तो कम उम्र होती है, लेकिन 20 के बाद की उम्र शानदार होती है. मुझे बातचीत और अनुभव साझा करने का बहुत शौक है. मुझे ऐसे साथी की जरूरत है जिसने लाइफ का सफर तय किया हो. इस तरह मैं जुड़ पाती हूं. 20 साल के जिन लड़कों के साथ मैं रही हूं वो सिर्फ कैजुअल रिलेशनशिप है. मैंने इससे ज्यादा कुछ नहीं समझा. मीडिया ने उम्र के इस अंतर को लेकर काफी हंगामा खड़ा किया. वो 20 साल का लड़का है, जिसके साथ मैं चर्चा में आई थी. वो शानदार है, लेकिन बस उम्र का अंतर ही दिक्कत है”.

विज्ञापन

बैला ट्विंस की हुई वापसी

WWE SmckDown का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. फैंस को वहां पर बड़े सरप्राइज देखने को मिले. निकी बैला और ब्री बैला ने वहां पर वापसी की. दोनों को देखकर फैंस खुश हो गए. निकी और ब्री ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप है. दोनों को टाइटल मैच मिल भी गया है. अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में लैश लीजेंड और नाया जैक्स का सामना बैला ट्विंस से होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ