WWE की खूबसूरत हसीना Rhea Ripley ने बनाए मर्दों जैसे डोले-शोले, दमदार पावर दिखाकर सोशल मीडिया पर उड़ाया गर्दा

WWE WrestleMania 42 में जेड कार्गिल अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. दोनों के बीच तगड़ी टक्कर होगी. इससे पहले सोशल मीडिया पर रिप्ली ने एक जबरदस्त फोटो डालकर सभी के होश उड़ा दिए हैं.

WWE

रिया रिप्ली ने बनाई जबरदस्त बॉडी

Rhea Ripley: WWE WrestleMania 42 में रिया रिप्ली का मुकाबला जेड कार्गिल के साथ होने वाला है. दोनों के बीच वुमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. इनकी राइवलरी भी शुरू हो गई है. दोनों एक-दूसरे को हराने का दावा भी कर चुकी हैं. खैर इससे पहले रिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी बॉडी दिखाकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. उन्होंने मर्दों से भी ज्यादा बड़े डोले-शोले बना लिए हैं. रिप्ली का लुक बहुत ही जबरदस्त लग रहा है.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली ने पोस्ट की शानदार तस्वीर

WWE में पिछले कुछ सालों में रिया रिप्ली का करियर जबरदस्त रहा है. मेन रोस्टर में उन्हें ट्रिपल एच ने तगड़ा पुश दिया. वो हमेशा से द गेम की फेवरेट रही हैं. रिप्ली ने भी किसी को निराश नहीं किया. रिंग में उन्होंने अपनी ताकत से विरोधियों को ढेर किया है. मेंस रेसलर्स भी उनसे खौफ खाते हैं. रिप्ली को मौजूदा समय में वुमेंस रोस्टर में सबसे ज्यादा पैसा मिलता है. रिप्ली की लगन से पता चलता है कि वो जेड कार्गिल का सामना करना के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कार्गिल भी खतरनाक बॉडी के लिए जानी जाती हैं. रिप्ली का शरीर भी अब लगभग उनकी तरह ही दिख रहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की. रिप्ली के बाइसेप्स बहुत ही तगड़े लग रहे हैं. उनकी फिजिक को देखकर लग रहा है कि वो जिम में बहुत पसीना बहा रही हैं.

विज्ञापन

क्या WWE WrestleMania 42 में चैंपियन बनेंगी रिया रिप्ली?

18 और 19 अप्रैल को WrestleMania 42 का आयोजन लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कुछ बड़े मैचों का ऐलान हो चुका है. सीएम पंक, रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज एक्शन में नज़र आएंगे. रिया रिप्ली और जेड कार्गिल के बीच खतरनाक टक्कर होने वाली है. कार्गिल ने पिछले साल नवंबर में वुमेंस चैंपियनशिप टिफनी स्ट्रेटन को हराकर जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है. अब उनकी लड़ाई टॉप रेसलर से होने वाली है. इस बार उन्हें झटका लग सकता है. रिप्ली उन्हें हराकर नई चैंपियन बन सकती हैं.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ