WWE में Triple H को पीटने वाली महिला रेसलर का AEW में धमाकेदार डेब्यू, 3 साल बाद रिंग में वापसी कर फैंस को चौंकाया

WWE में रोंडा राउजी ने तगड़ा काम किया. 2023 में उन्होंने कंपनी छोड़ दी थी. अब उन्होंने AEW में डेब्यू कर सभी को चौंका दिया. टोनी खान का प्रमोशन अब काफी मजबूत हो गया है. राउजी ने ट्रिपल एच और उनकी टीम को बड़ा झटका दिया है.

WWE

पूर्व WWE स्टार का AEW में डेब्यू

Ronda Rousey: WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. UFC दिग्गज और पूर्व WWE स्टार रोंडा राउजी ने AEW में डेब्यू कर लिया है. राउजी ने लंबे समय बाद रिंग में वापसी की है. वैसे राउजी ने कई बार इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. उनकी ये सब बातें झूठ निकलीं. अब वो टोनी खान के प्रमोशन में जलवा दिखाते हुए नज़र आएंगी.

विज्ञापन

रोंडा राउजी ने AEW में रखा कदम

AEW Revolution बहुत ही गजब का रहा. फैंस को तगड़े मुकाबले वहां पर देखने को मिले. ये इवेंट एक अविश्वसनीय रात का गवाह बना. शो की शुरुआत में एफटीआर और यंग बक्स के बीच एक धमाकेदार मैच देखने को मिला. एफटीआर ने अपना टाइटल रिटेन किया. इसके बाद ऐज और क्रिश्चियन केज ने वापसी की. इसके बाद फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज मिला. मरीना शफीर और टोनी स्टॉर्म के बीच जबरदस्त मैच हुआ. दोनों ने बढ़िया प्रदर्शन किया. तगड़े मुकाबले में स्टॉर्म ने धमाकेदार जीत दर्ज की. जीत के बाद स्टॉर्म ने रैंप पर जश्न मनाया. अचानक रोंडा राउजी ने रिंग में आकर सभी को चौंका दिया. राउजी ने स्टॉर्म को रिंग में बुलाया. स्टॉर्म और राउजी आमने-सामने आए. AEW ऑफिशियल्स ने आकर बीच-बचाव किया. इस बीच शाफिर ने टोनी को नॉकआउट कर दिया. शाफिर और राउजी का मिलन देखने को मिला.

विज्ञापन

WWE में किया रोंडा राउजी ने बढ़िया काम

रोंडा राउजी ने 2018 में WWE में एंट्री की थी. शुरुआत से ही उन्हें तगड़ा पुश दिया गया. उन्होंने कर्ट एंगल के साथ मिलकर ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन के साथ मैच लड़ा. ट्रिपल एच की उन्होंने खूब कुटाई की थी. अक्टूबर, 2023 में राउजी WWE से चली गईं थीं. राउजी का WWE में अंतिम मैच SummerSlam 2023 में हुआ था. शायना बैजलर के साथ उनकी जबरदस्त टक्कर हुई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ