WWE WrestleMania 42 से पहले The Rock की वापसी को लेकर बुरी खबर, फैंस को करना पड़ेगा लंबा इंतजार!

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि क्या द रॉक मेगा इवेंट में आएंगे. इसे लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आ रही है.

WWE

द रॉक को लेकर अपडेट

विज्ञापन

The Rock: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर धीरे-धीरे उत्साहित हो रहे हैं. हाल ही में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स ने कहा कि इस बार का रेसलमेनिया सबसे जबरदस्त होने वाला है. ऐसा लगता है कि कुछ दिग्गजों का जलवा वहां पर देखने को मिल सकता है. द रॉक के नाम पर भी चर्चा चल रही है. लंबे समय से वो टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. हालांकि, उनके WrestleMania 42 में आने को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है.

क्या WWE WrestleMania 42 में द रॉक की होगी एंट्री?

WWE में द रॉक के कई ड्रीम मैच बचे हुए हैं. रोमन रेंस और कोडी रोड्स के साथ उनके सिंगल्स मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. WrestleMania 42 में उनके आने की अभी तक कोई हलचल सामने नहीं आई है. फाइटफुल सलेक्ट के शॉन रॉस सैप ने कंफर्म किया है कि रॉक WrestleMania 42 में नहीं आने वाले हैं. उन्होंने कहा कि WrestleMania 42 के बारे में टीम ने जिन लोगों से बात की, उनमें से किसी ने भी द ग्रेट वन का नाम नहीं लिया है. इसका मतलब साफ है कि WrestleMania 42 के लिए उनकी बुकिंग नहीं की जा रही है.

विज्ञापन

WWE में अंतिम बार कब दिखे थे द रॉक?

WWE टीवी पर ना दिखे हुए द रॉक को एक साल से भी ज्यादा समय हो गया है. पिछले साल की शुरुआत में हुए एलिमिनेशन चैंबर में द रॉक का जलवा देखने को मिला था. वहां पर रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. सीना ने सभी को चौंका दिया था. उनके साथ ट्रेविश स्कॉट भी थे. सभी को लगा था कि कोडी और सीना की दुश्मनी में रॉक बने रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रॉक इसके बाद से WWE टीवी से गायब चल रहे हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ