हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 कारण क्यों Randy Orton ने 2026 के पहले WWE SmackDown में वापसी कर Cody Rhodes को ललकारा

WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते रैंडी ऑर्टन ने वापसी की. उन्होंने बैकस्टेज कोडी रोड्स को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. फैंस इस सैगमेंट को देखकर खुश हो गए. आइए आपको बताते हैं कि किन कारणों से द वाइपर ने ये कदम उठाया हो सकता है.

विज्ञापन
रैंडी ऑर्टन ने कोडी रोड्स को दी चुनौती

Randy Orton & Cody Rhodes: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते धमाकेदार रहा. शो की शुरुआत ही शानदार अंदाज में हुई. दिग्गज रैंडी ऑर्टन ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया. उन्होंने द मिज़ को दो आरकेओ लगाए. दर्शकों ने ऑर्टन का खूब अंदाज में स्वागत किया. इसके बाद बैकस्टेज ऑर्टन की मुलाकात कोडी रोड्स से हुई. ऑर्टन ने कहा कि वो अब अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करेंगे. यहां हम आपको तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों द वाइपर ने 2026 के पहले ब्लू ब्रांड में वापसी कर रोड्स को ललकारा.

2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने के लिए

2025 में रैंडी ऑर्टन की बुकिंग बढ़िया नहीं रही. लगातार चार प्रीमियम लाइव इवेंट का वो हिस्सा नहीं रहे थे. उनकी बुकिंग के लिए ट्रिपल एच को काफी कुछ सुनाया गया. 2026 को ऑर्टन अब बड़ा बनाना चाहते हैं. साल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने के लिए ऑर्टन ने कोडी रोड्स को चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी हो सकती है. ऑर्टन ने जब ये बात कही थी तब फैंस भी उत्साहित हो गए थे. फैंस को उत्साह बढ़ाने के लिए रैंडी ने बड़ा कदम उठाया हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों WWE दिग्गज Brock Lesnar को 2026 के Royal Rumble मैच में हिस्सा लेकर बवाल काटना चाहिए

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2026 में मैच बिल्ड करने के लिए

Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. इसके प्रसारण में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. शो में कोडी रोड्स भी अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे. Royal Rumble 2026 इस साल का पहला और बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है. वहां पर कोडी के लिए रैंडी ऑर्टन बेस्ट विरोधी हो सकते हैं. दोनों के मैच को फैंस भी पसंद करेंगे. Royal Rumble 2026 में शानदार मैच बिल्ड करने के लिए ऑर्टन ने इस हफ्ते वापसी कर कोडी को चुनौती दी हो सकती है.

फैंस की इच्छा पूरी करने के लिए

कोडी रोड्स 2024 के रेसलमेनिया में रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने थे. इसके बाद से ही फैंस कोडी और रैंडी ऑर्टन के बीच राइवलरी की मांग कर रहे हैं. कंपनी ने अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया था. ऑर्टन और कोडी का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. दोनों ने साथ में बहुत काम किया. सभी चाहते हैं कि ऑर्टन का जल्द से जल्द हील टर्न हो. अब ये चीज होने की पूरी संभावनाएं बन रही हैं. फैंस की इच्छा पूरी करने लिए ऑर्टन ने इस हफ्ते वापसी कर रोड्स को चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-2026 की शुरुआत में Randy Orton ने WWE में वापसी कर RKO से मचाया कहर, मौजूदा चैंपियन के टाइटल पर मंडराया खतरा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola