3 कारण क्यों WWE दिग्गज Brock Lesnar को 2026 के Royal Rumble मैच में हिस्सा लेकर बवाल काटना चाहिए

WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है. सभी की नजरें वहां पर होने वाले रॉयल रंबल मैच पर टिकी हैं. कुछ कारणों से WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को भी इसमें जरूर शामिल होना चाहिए.

WWE

WWE Royal Rumble 2026

Brock Lesnar: WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. पहली बार यूएस से बाहर इस इवेंट को कराया जा रहा है. कंपनी के बडे़ स्टार्स वहां पर अपना जलवा दिखाएंगे. सभी की नजरें मेंस रॉयल रंबल मैच पर टिकी हैं. इस मुकाबले को जीतने वाले रेसलर को सीधे रेसलमेनिया में चैंपियनशिप मैच मिलता है. ब्रॉक लैसनर भी Royal Rumble 2026 का हिस्सा बनने वाले हैं. उन्हें एडवर्टाइज किया जा रहा है. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों लैसनर को आगामी रंबल मैच में शामिल होना चाहिए.

विज्ञापन

फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए

रंबल मैच देखने के लिए फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं. कंपनी द्वारा हर साल बड़े सरप्राइज दिए जाते हैं. ब्रॉक लैसनर का रंबल मैच में रिकॉर्ड काफी खतरनाक रहा है. हमेशा उन्होंने मुकाबले में तोड़फोड़ मचाई है. लैसनर इस बार भी ऐसा ही करेंगे, जिस वजह से फैंस का उत्साह बढ़ेगा. ये सबसे बड़ा कारण है कि ट्रिपल एच ने उन्हें रंबल मैच में जरूर बुक करना चाहिए.

विज्ञापन

सऊदी अरब में है Royal Rumble 2026

Royal Rumble 2026 का आयोजन पहली बार सऊदी अरब में होने वाला है. बड़ी डील साइन की गई है और WWE को बढ़िया पैसा भी मिला है. ट्रिपल एच के दिमाग में ये बात जरूर होगी. इस वजह से भी वहां शो को तगड़ा बनाना होगा. ब्रॉक लैसनर एक ऐसे स्टार हैं जो जबरदस्त बिजनेस देते हैं. उनके नाम पर ही टिकटें बिक जाती हैं. इस वजह से ही लैसनर का रंबल मैच में रहना बनता है. उनकी एंट्री देखकर सऊदी के फैंस भी खुश हो जाएंगे.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 का मैच सेट करने के लिए

ब्रॉक लैसनर को WrestleMania 42 के लिए भी अभी से एडवर्टाइज किया जा रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मेगा इवेंट में बड़ा मैच हो सकता है. रॉयल रंबल से रोड टू रेसलमेनिया की शुरुआत होती है. लैसनर अगर रंबल मैच में आते हैं, तो फिर कुछ नई कहानियां सामने आ सकती हैं. हो सकता है कि वो WrestleMania 42 में किसी बड़े मैच में नज़र आएं. अपना मैच सेट करने के लिए भी उन्हें रंबल मैच का हिस्सा बनना चाहिए.

ये भी पढ़ें:-बिक सकता है WWE, बहुत जल्द Vince McMahon की कंपनी को मिल जाएगा नया मालिक!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ