हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 फेमस WWE स्टार्स जिनकी मौजूदा समय में खराब बुकिंग कर Triple H उनका करियर बर्बाद कर रहे हैं

पिछले महीनों में WWE रिंग में कुछ स्टार्स ने जबरदस्त सफलता हासिल की. लगा था कि इन्हें ट्रिपल एच तगड़ा पुश देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आइए आपको इनके बारे में जानकारी प्रदान करते हैं.

विज्ञापन
WWE

Triple H: 2022 में WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच बने थे. तब से उनका काम बढ़िया रहा है. आए दिन बदलाव देखने को मिल रहे हैं. WWE ने अब यूएस से बाहर भी अपनी धाक जमा ली है. साल में आधे से ज्यादा प्रीमियम लाइव इवेंट बाहरी देशों में हो रहे हैं. कुछ स्टार्स को उनकी क्षमता के अनुसार पुश भी दिया गया है. द गेम की बुकिंग हमेशा विवादों में रही है. रेसलिंग वर्ल्ड में इसे लेकर आए दिन नकारात्मक रिएक्शन मिलते हैं. यहां हम आपको तीन फेमस स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी मौजूदा समय में खराब बुकिंग कर द गेम उनका करियर बर्बाद कर रहे हैं.

जे उसो

साल की शुरुआत में जे उसो ने रॉयल रंबल मैच जीता. WrestleMania 41 में जे ने गुंथर को हराकर अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. उसो का टाइटल रन ज्यादा खास नहीं रहा. फैंस की अच्छी प्रतिक्रियाओं के बावजूद उन्हें मजबूती से नहीं दिखाया गया. बहुत जल्द वह गुंथर के खिलाफ ही टाइटल हार गए. मौजूदा समय में भी जे की खास बुकिंग नहीं हो रही है. उनकी एक ही कहानी को पकड़ कर आगे बढ़ाया जा रहा है. उसो की लोकप्रियता को देखते हुए अभी उन्हें वर्ल्ड चैंपियन होना चाहिए था. उन्हें Raw के टॉप स्टार के रूप में पेश आना चाहिए था. हालांकि, ट्रिपल एच को उनकी बिल्कुल भी कद्र नहीं है. हर हफ्ते बस उन्हें किसी भी मैच में डालकर खींचा जा रहा है.

जेकब फाटू

जेकब फाटू ने अपने काम से जो दबदबा बनाया था वह अब धीरे-धीरे खत्म होते जा रहा है. कुछ समय पहले लगा था कि फाटू को WWE द्वारा और तगड़ा पुश दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. WrestleMania 41 में उन्होंने यूएस चैंपियनशिप जीती. उनका टाइटल रन बहुत बेकार रहा. ट्रिपल एच ने उनकी घटिया बुकिंग की. सोलो सिकोआ के खिलाफ वह टाइटल हार गए. इतना ही नहीं SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में भी उन्हें पटखनी मिली. आलम यह है कि अब वह टाइटल पिक्चर से बाहर हो गए हैं. सोलो सिकोआ की MFT के साथ उनकी स्टोरी जबरदस्ती खींची जा रही है. एक तरह से कहा जाए तो ट्रिपल एच उनके उभरते करियर को संवारने की बजाए बिगाड़ रहे हैं.

विज्ञापन

बेली

विमेंस डिवीजन में बेली का बहुत बड़ा नाम है. 2025 अभी तक उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहा है. बड़े मैचों का हिस्सा बनने में सफल नहीं रही हैं. WrestleMania 41 और SummerSlam 2025 में भी उनका मैच नहीं हुआ. बैकी लिंच और लायरा वैल्किरिया के साथ कहानी में अब बाहरी रोल में उन्हें रखा गया. कुछ हफ्तों से वीडियो पैकेज के जरिए ही वह अपनी बात रख रही है. किसी को समझ नहीं आ रहा है कि उनके साथ क्या हो रहा है. ट्रिपल एच को बेली जैसे बड़ी स्टार को मजबूती से बुक करना चाहिए. ऐसा ही हाल रहा तो बेली का शानदार करियर को तगड़ा नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-WWE ने धमाकेदार टाइटल मैच का किया ऐलान, Clash in Paris 2025 से पहले Roman Reigns का दोस्त बनेगा नया चैंपियन!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola