Survivor Series: WWE Survivor Series 2025 में इस बार बहुत मजा आने वाला है. यह WWE का चौथा सबसे बड़ा शो है जो हर साल आयोजित होता है. 29 नवंबर को फैंस को तगड़ा एक्शन दिखेगा. कंपनी कुछ मैचों का ऐलान कर चुकी है. मेंस और वॉरगेम्स मैच में हमेशा की तरह बवाल होना तय है. कंपनी द्वारा हमेशा कुछ अलग करके फैंस को चौंकाया भी जा सकता है. इस आर्टिकल में हम तीन बड़े सरप्राइज की बात करेंगे जो ट्रिपल एच द्वारा Survivor Series 2025 में फैंस को दिए जा सकते हैं.
द रॉक की वापसी
Elimination Chamber 2025 में द रॉक के इशारे पर ही जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. इसके बाद लगा था कि रॉक लगातार स्टोरी पर बने रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. रॉक अभी तक टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब तो उनका आना बनता भी है. WWE Survivor Series 2025 उनकी वापसी के लिए परफेक्ट जगह है. वहां पर आकर वह अपने फैंस को खुश कर सकते हैं. ट्रिपल एच जरूर रॉक को लाकर दर्शकों को बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं.
शो के अंत में क्रिस जैरिको की एंट्री
क्रिस जैरिको अप्रैल, 2025 के बाद से AEW में दिखाई नहीं दिए हैं. कहा जा रहा है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है. पिछले कुछ महीनों से लगातार अफवाहें और अटकलें सामने आ रही है कि जैरिको दोबारा WWE में कदम रखने वाले हैं. आपको याद होगा कि 2023 के Survivor Series के अंत में सीएम पंक ने एंट्री की थी. उन्हें जबरदस्त पॉप मिला था. इस बार ऐसा ही कुछ जैरिको के साथ हो सकता है. ट्रिपल एच इस सरप्राइज से सभी को चौंका सकते हैं.
जे उसो का हील टर्न
WWE Survivor Series 2025 में होने वाले मेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा जे उसो हैं. उनके साथ सीएम पंक, रोमन रेंस, जिमी उसो और कोडी रोड्स रहेंगे. ट्रिपल एच वहां पर जे का हील टर्न कराते हुए फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं. इस चीज की संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं. जे, जिमी और रेंस के बीच चीजें सही नहीं चल रही हैं. जे और जिमी के बीच तो ज्यादा तनाव है. जे Survivor Series 2025 में बड़ा कदम उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE के हिटमैन ने Brock Lesnar की तारीफ करते हुए Goldberg की उड़ाई धज्जियां, इन-रिंग एक्शन का बनाया भद्दा मजाक
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
19 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines