Money in the Bank में मचेगा तहलका! Roman Reigns से टकराने की रेस में ये 3 WWE रेसलर

WWE Money in the Bank 2026 में काफी मजा आने वाला है. फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. रोमन रेंस भी वहां पर अपने टाइटल को दांव पर लगाएंगे. आइए आपको बताते हैं कि उनका मुकाबला किसके साथ हो सकता है.

Roman Reigns
1 / 6
किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE का Money in the Bank बहुत ही फेमस प्रीमियम लाइव इवेंट होता है. हर साल इसका आयोजन होता है. बड़े स्टार्स इस इवेंट में अपने एक्शन से सभी की वाहवाही लूटते हैं. इस बार Money in the Bank का प्रसारण 10 अक्टूबर को होने वाला है. इसका बिल्डअप अभी से शुरू कर दिया है. रोमन रेंस के पास अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. वो भी इस शो में अपना टाइटल दांव पर लगाएंगे. रेंस के पास मौजूदा समय में विरोधियों की कमी बिल्कुल भी नहीं है. यहां हम आपको तीन रेसलर्स के बारे में बताएंगे जिनके साथ Money in the Bank में रेंस की टक्कर देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

14 सितंबर को होगा बड़ा मैच

14 सितंबर को होगा बड़ा मैच2 / 6

Money in the Bank से पहले भी रोमन रेंस को अपना टाइटल दांव पर लगाना है. 14 सितंबर को मेक्सिको में होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में रेंस अपनी चैंपियनशिप को पेंटा के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों का मैच ऑफिशियल कर दिया गया है. रेंस से मुकाबला करने के लिए AAA लूचाडोर्स कंपनी में टूर्नामेंट का आयोजन किया था, जिसे पेंटा ने जीता. अब पहली बार WWE रिंग में दोनों के बीच मुकाबला होने वाला है. देखना होगा कि रेंस के खिलाफ पेंटा कैसा प्रदर्शन करते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

तीन बार किया है डिफेंड

तीन बार किया है डिफेंड3 / 6

रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद से अभी तक वो टाइटल को तीन बार दांव पर लगा चुके हैं. दो बार उन्होंने जेकब फाटू को हराया है. वहीं अगस्त की शुरुआत में उन्होंने समरस्लैम में सैथ रॉलिंस को मात दी थी. रेंस के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. लगातार वो काम कर रहे हैं. पूरे साल बड़े इवेंट्स में वो फैंस को एक्शन में दिखेंगे. (Photo: WWE.com)

एलए नाइट से हो सकती है टक्कर

एलए नाइट से हो सकती है टक्कर4 / 6

एलए नाइट लंबे समय से रोमन रेंस के पीछे पड़े हुए हैं. वो उन्हें चैंपियनशिप मैच के लिए भी चुनौती दे चुके हैं. रेड ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में रेंस ने उन्हें सुपरमैन पंच भी दिया था. Money in the Bank में रेंस की टक्कर नाइट के साथ पक्की लग रही है. दोनों के बीच एक बड़ा मैच कंपनी द्वारा आयोजित किया जा सकता है. इस बार मुकाबले में कोई शर्त भी रखी जा सकती है. नाइट अभी तक कंपनी में वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए हैं. वो इस चीज के हकदार भी हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सोलो सिकोआ भी दे सकते हैं चुनौती

सोलो सिकोआ भी दे सकते हैं चुनौती5 / 6

सोलो सिकोआ अब पूरी तरह रोमन रेंस की ब्लडलाइन के खिलाफ चले गए हैं. कुछ हफ्ते पहले सिकोआ ने रेंस को धोखा देकर उनके ऊपर समोअन स्पाइक लगा दिया था. रेंस ने सिकोआ से नाइट के ऊपर हमला करने के लिए कहा था. सिकोआ ने उल्टा करते हुए रेंस और द उसोज़ को धराशाई कर दिया. Money in the Bank में सिकोआ और रेंस के बीच भी टक्कर देखने को मिल सकती है. कंपनी एक बार फिर दोनों को आमने-सामने ला सकता है. इस बार चैंपियनशिप दांव पर लग सकती है. (Photo: WWE.com)

रॉयस कीज

रॉयस कीज6 / 6

रॉयस कीज ने पिछले हफ्ते दो हफ्तों में रेड ब्रांड में खूब बवाल काटा है. OTM के साथ मिलकर उन्होंने ब्लडलाइन की हालत खराब कर दी है. सोलो सिकोआ और नाइट पर भी उन्होंने हमला किया. अब तो रेंस भी उनसे थोड़ा सहम गए हैं. कीज को अब बड़ा पुश दिया जा सकता है. हो सकता है कि Money in the Bank में उनका मुकाबला रोमन के साथ बुक कर दिया जाए. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी हो सकती है. इनके मैच भी बढ़िया रहेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन