Roman Reigns का साथी मचाएगा तबाही और WWE को मिलेगा नया चैंपियन! जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा
WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार होने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़े ऐलान शो को लेकर पहले ही कर दिए हैं. बड़े उलटफेर भी हो सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

WWE SmackDown: WWE के दोनों ब्रांड में इस समय कुछ मजेदार स्टोरीलाइन चल रही हैं. खासतौर पर SmackDown में खूब मजा आ है. सीएम पंक, कोडी रोड्स, सैमी ज़ेन, रैंडी ऑर्टन, फिन बैलर और गुंथर ने तबाही मचाई हुई है. आए दिन कोई ना कोई बड़ा खेल हो रहा है. सभी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के पीछे पड़े हुए हैं. इस हफ्ते भी ब्लू ब्रांड मं खूब तबाही मचने वाली है. कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया जाएगा. ट्रिपल एच द्वारा वहां पर बड़े तोहफे दिए जा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.
सीएम पंक का मैच
2 / 6SmackDown में इस हफ्ते सीएम पंक अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को दांव पर लगाने वाले हैं. उनका मुकाबला जॉनी गार्गानाे का साथ तय किया गया है. गार्गानाे का रन मौजूदा समय में बहुत ही खराब चल रहा है. वो लंबे समय से एक्शन में नज़र नहीं आए हैं. इस बार उन्हें बड़ा मौका दिया गया है. वो पंक के खिलाफ खुद को साबित कर सकते हैं. हो सकता है कि वो पंक को हरा दें. पंक के पास दुश्मनों की बिल्कुल भी कमी नहीं है. देखना होगा कि इन दोनों के बीच कैसा मैच होगा. (Photo: WWE.com)
टैग टीम मैच
3 / 6WWE SmackDown में इस हफ्ते एक बड़ा टैग टीम मैच देखने को मिलेगा. द मिज और किट विल्सन का मुकाबला शिंस्के नाकामुरा और कयोकी के साथ होगा. कयोकी का डेब्यू होने वाला है. उनका बहुत टाइम से शो में वीडियो दिखाया जा रहा है. नाकामुरा के साथ वो एक्शन में नज़र आएंगे. दोनों की जोड़ी को फैंस का खूब समर्थन मिल सकता है. दूसरी तरफ मिज और विल्सन के ऊपर भी सभी की नजरें होंगी. दोनों लंबे समय से साथ में काम कर रहे हैं. (Photo: WWE.com)
सैमी ज़ेन का बवाल
4 / 6रोमन रेंस के साथी सैमी ज़ेन इस समय SmackDown में छाए हुए हैं. उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप चाहिए. पिछले हफ्ते उन्होंने केविन ओवेंस, फिन बैलर और गुंथर के ऊपर हमला किया था. उन्होंने सीएम पंक को भी खूब धोया. वो बिल्कुल भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. समरस्लैम से कुछ हफ्ते पहले वो पंक से टाइटल हार गए थे. इसके बाद से उनका गुस्सा लगातार बढ़ रहा है. अब इस हफ्ते भी ब्लू ब्रांड में वो कोई ना कोई बड़ा बवाल जरूर खड़ा करेंगे. (Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट
5 / 6कुछ ही दिन बाद Sunday Night's Main Event में रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स के बीच मैच होने वाला है. दोनों की राइवलरी समरस्लैम से दोबारा शुरू हुई थी. दोनों एक-दूसरे को हराने का दावा भी कर चुके हैं. कोडी और रैंडी के बीच तगड़ा ब्रॉल भी हुआ है. रैंडी ने कोडी की खूब बेइज्जती की है. ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इनके बीच सैगमेंट हो सकता है. एक बार फिर दोनों की लड़ाई हो सकती है. (Photo: WWE.com)
वुमेंस डिवीजन में हंगामा
6 / 6वुमेंस डिवीजन में भी इस समय खूब हंगामा चल रहा है. नाया जैक्स और लैश लीजेंड ने अपनी ताकत से तबाही मचाई हुई है. टिफनी स्ट्रेटन और चेल्सी ग्रीन साथ में काम कर रही हैं. जेसी ज़ेन ने अपने ग्रुप के साथ हंगामा मचाया है. वहीं निकी बैला ने वापसी कर पेज पर अटैक कर दिया है. इन सभी की स्टोरीलाइन में फैंस को काफी मजा आ रहा है. अब इस हफ्ते कोई ना कोई नया एंगल ब्लू ब्रांड में जरूर देखने को मिलेगा. (Photo: WWE.com)