News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
WTC Points Table: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है। सीरीज के दूसरे मैच को जीतकर श्रीलंका ने 1-0 से इसपर कब्जा किया। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। जिसके बाद श्रीलंका ने दूसरे मैच को पारी और 78 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है।
दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के साथ ही श्रीलंका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में एक स्थान का फायदा हुआ है। इससे पहले श्रीलंका की टीम चौथे पायदान पर थी लेकिन टीम तीसरे पायदान पर आ गई है। वहीं हार के बाद बांग्लादेश की टीम चौथे पायदान पर खिसक गई है। जीत के साथ श्रीलंका को 12 अंक मिले हैं, जिसके बाद अब टीम के 16 अंक हो गए हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम 4 अंक पर ही है।
Prabath Jayasuriya weaves his magic as Sri Lanka crush Bangladesh by an innings for their first win in #WTC27 👏
📝 #SLvBAN: https://t.co/FHsRZhIYpq pic.twitter.com/H4Frhw1PQS
— ICC (@ICC) June 28, 2025
टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते टीम इंडिया का अभी तक डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में खाता नहीं खुल पाया है। टीम इंडिया फिलहाल 1 मैच हारने के साथ पांचवें पायदान पर बनी हुई है।
Ruthless Australia needed just one session to finish off West Indies in the final innings and put first #WTC27 points on board 💪
Skipper Pat Cummins reacts to the victory 👇 https://t.co/9Zllw4WqO6
— ICC (@ICC) June 28, 2025
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 159 रनों से मात दी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले मैच जीत का ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा फायदा हुआ, कंगारू टीम अब डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड को पछाड़कर पहले पायदान पर पहुंच गई है। जबकि इंग्लैंड की टीम दूसरे पायदान पर खिसक गई है।
ये भी पढ़ें:- WTC में ट्रैविस हेड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया का पहले खिलाड़ी
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।